छत्तीसगढ़

लोरमी के डिंडौरी में हुआ था झंडा विवाद,, मामला हुआ शांत क्या बोले लोरमी sdm देखिये वीडियो

 

 

लोरमी एस डी एम प्रवीण तिवारी


लोरमी 27 जनवरी 2024 :-

चिल्फी थाना क्षेत्र के डिंडौरी चौकी का आज सुबह ग्राम डिंडौरी के सैकड़ो लोगों ने घेराव कर दिया जिसके पीछे का कारण यह बताया गया कि कल रात को कुछ असामाजिक तत्व के लोगों के द्वारा ग्राम डिंडौरी के गांधी चौक पर लगे भगवा ध्वज एवं भगवा तोरन को तोड़ने के कारण उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर यह घेराव किया गया है।

प्रत्यक्ष दर्शी सुमित कुमार दाऊ

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डिंडौरी के गांधी चौक पर लगे भगवा ध्वज एवं तोरन को कुछ असामाजिक तत्व के लोगों के द्वारा डीजे में चढ़कर तोड़कर उसे अपमानित किया गया है जिसके बाद गुस्साए सैकड़ो ग्रामीणों ने डिंडौरी चौकी का घेराव कर दिया जिनके द्वारा सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी जिसके बाद भीड़ को तीतर बीतर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।

संदिग्ध युवा पुलिस की गिरफ्त में

वहीं मौके पर लोरमी एसडीएम प्रवीण तिवारी पहुंचे जिन्होंने ग्रामीणों को समझाइश दी की सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी इसके बाद पुलिस ने 6 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया वहीं इस मामले को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा गांधी चौक पर लगे भगवा ध्वज एवं तोरन को तोड़कर उसे अपमानित किया गया है जिसके कारण यह आंदोलन किया जा रहा है वही इस मामले में लोरमी एसडीएम ने कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है कुछ शराबियों के द्वारा उपद्रव किया जा रहा था जिसके कारण ग्रामीण गुस्साए हैं जिनमें छह आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है जिसे जिनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
पथरिया को डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: 3.16 करोड़ की घोषणाएं, एल्डरमैनों ने ली शपथ देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेषण गृह भेजे गए पूना फाउंडेशन की पहल: नारायणपुर लोरमी परसवारा के स्कूली बच्चों को मिली अध्ययन सामग्री जमीनी हकीकत परखने लोरमी पहुंचे जिला पंचायत सीईओ लोरमी नगर पालिका के नवनियुक्त एल्डरमैन ने ली शपथ.. लोरमी में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा... मानवता की मिसाल बनी मुंगेली पुलिस, आधी रात भटक रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को सकुशल परिजनों से मि... लोरमी के विनय साहू बने प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के सहसंयोजक, समाज में खुशी की लहर.. गुरु पूर्णिमा पर बेलगहना बनेगा आस्था का केंद्र, 'गुरु कृपा भक्त निवास' का होगा लोकार्पण, देशभर से पह... रायपुर में ओबीसी समाज की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27% आरक्षण और जातीय जनगणना पर बनेगी संयुक्त...