कबीरधाम कवर्धाखास खबरस्वास्थय

वनांचल में दर्दनाक हादसा
आग में जलकर तीन बैगा आदिवासियों की दर्दनाक मौत
झोपड़ी सहित तीन बैगाओ की जल कर मौत देखिये वीडियो …

दर्दनाक घटना

कवर्धा कोदवा गोडान 15 जनवरी – झोपड़ी में आग लगने से समीपस्थ बैगा बस्ती “नागाडबरा” में एक ही परिवार के तीन बैगा आदिवासियों की दर्दनाक मौत हो गई !
कुकदुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत माठपुर अंतर्गत आने वाले नागाडबरा बस्ती में बीती रात बुधराम पिता भोपसिंह बैगा 35 वर्ष,हिरमतीन बाई पति बुधराम 32 वर्ष एवं उनके आठ वर्षीय पुत्र जोन्हू की अज्ञात कारणों के चलते झोपड़ी में आग लगने से जलकर मृत्यु हो गई !बताया जाता है कि कल रविवार के दिन बुधराम बैगा अपनी पत्नी और आठ वर्षीय पुत्र के साथ किसी परिजन के घर आयोजित छठी कार्यक्रम में गया हुआ था !ग्रामीणों के अनुसार रात लगभग 12 बजे तीनों अपनी झोपड़ी में लौटे थे !जहाँ अज्ञात कारणों से उनकी जर्जर हो चुकी घास फूस की झोपड़ी में आग लगने से तीनों की दर्दनाक मौत हो गई !

दर्दनाक हादसा छोपडी तहस नहस ।


आज सुबह गांव वालों को बुधराम की जली हुई झोपड़ी और वहां से धुंआ उठते हुए दिखाई दिया!जिस पर ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा कि बुधराम बैगा की झोपड़ी जल कर खाक हो गई थी और वहाँ बुरी तरह जली हुई अवस्था में तीनों के शव भी दिखाई दे रहे थे! ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल कुकदुर पुलिस को दी ! दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही कुकदुर थाना प्रभारी सावन सारथी ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना पश्चात शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है!
घटनास्थल पर शवों के करीब गैस सिलेंडर रखा हुआ था और वहीँ पास में चूल्हा होना बताया गया जिससे प्रथमदृष्टया यह मामला फिलहाल गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण हुई दुर्घटना का माना जा रहा है !बहरहाल पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है!

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास, डिप्टी सीएम अरुण साव को मिले 521 आवेदन.. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में डटे लोरमी के युवा.. मुंगेली में गरबा महोत्सव और जगराता के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश, 7 हजार श्रद्धालुओं को किया जागरूक... मुंगेली: निर्माणाधीन हाईस्कूल से सरिया चोरी, डिंडौरी पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार... मुंगेली में महिला मोर्चा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल.. लोरमी-खपरीकलां: बच्चों को छोड़कर लौट रही स्कूल बस पलटी, हादसे में बच्चे बाल-बाल बचे... लोरमी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; चालक के खिलाफ वन अपराध दर्ज... बेलगहना में 25 अक्टूबर को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, 70 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना.. मुंगेली: 22 घंटे की तलाश के बाद मिला 6 साल के मासूम का शव, गांव में पसरा मातम.. चातरखार के पास दर्दनाक सड़क हादसा: मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत,