क्राइममुंगेलीलोरमीस्वास्थय

मोटरसाइकिल की ठोकर से एक अधेड़ की दर्दनाक मौत, एक घायल अस्पताल में भर्ती , लोरमी पुलिस मामले की जांच में जुटी…

लोरमी 31 अक्टूबर :-

ग्राम बोडतरा कला में लापरवाही पूर्वक मोटरसाइकिल चलाते हुये एक चालक ने मॉर्निंग वाक पर निकले अधेड़ की जबरदस्त ठोकर मार दी जिसमें एक कि मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई एवं एक व्यक्ति को घायल अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

घायल व्यक्ति

मिली जानकारी के अनुसार घटना चिल्फी थाना अंतर्गत ग्राम बोड तरा कला में पुल के पास मंगलवार की सुबह 5, 30बजे की है। मृतक समलिया साहू 55 वर्ष पिता शिवचरण निवासी ग्राम गोंडखाम्ही

अपने साथियों के साथ मॉर्निंग वॉक में निकला था। ग्राम बोडतरा कला ग्राम में तभी लगरा निवासी राजेन्द्र धृत लहरे पिता नीरस घृत लहरे ने तेजी एवम लापरवाही पूर्वक अपनी बाईक चलाते हुए मृतक समलिया साहू एवं शत्रुहन सिंह को जबरदस्त ठोकर मार दिया।बाईक की चपेट में आने से मृतक समलिया के पसली सिर में गंभीर चोट आई है। हादसे में शत्रुहन सिंह 52 वर्ष ठाकुर पिता मेघ सिंह भी बाईक की चपेट में आने से घायल अवस्था मे दोनो को 50 बिस्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

घायल व्यक्ति ।

अस्पताल में दोनों को जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद समलिया साहू को मृत घोषित कर दिया । वहीं घायल शत्रुहन् सिंह ठाकुर का ईलाज चल रहा है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गयी है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
महर्षि कश्यप जयंती पर जुटा केशरवानी वैश्य समाज, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन साइबर ठगी से बचाव को लेकर 383 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, एसएसपी ने ठगी से बचने वाले युवक को किया... लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद.. संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद...