कर्मचारी संघखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीशिक्षा

लोरमी में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा पदयात्रा, वेतन विसंगति और TET की अनिवार्यता के खिलाफ प्रदर्शन


लोरमी। शिक्षक संघर्ष मोर्चा, ब्लॉक इकाई लोरमी के नेतृत्व में सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, नवीन शिक्षक संघ एवं सर्व शिक्षा संघ के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को एकदिवसीय सेवा सुरक्षा पदयात्रा, धरना एवं रैली का आयोजन किया गया। भीषण बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं धरना स्थल जनपद पंचायत लोरमी के सामने पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
शिक्षकों ने राज्य सरकार की शिक्षक नीतियों का विरोध करते हुए वेतन विसंगति दूर करने, TET की अनिवार्यता समाप्त करने, सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने सहित विभिन्न लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई।
धरना प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने जनपद पंचायत लोरमी से एसडीएम कार्यालय तक सेवा सुरक्षा पदयात्रा रैली निकाली। रैली के माध्यम से अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए शिक्षक एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी लोरमी को ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान प्रांतीय महामंत्री अभिजीत तिवारी, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सुलभ त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अजय साहू, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र राठौर सहित नरेश दुबे, रामप्रसाद डिंडोर, आशीष जायसवाल, ओमप्रकाश साहू, नाजिर मोहम्मद, राकेश साहू, संस्कार साहू, रामप्रकाश ध्रुव, प्रेमलता मरकाम, वरिषा मंडावी, संतुष्टि राजपूत, अश्वनी साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
शिक्षकों का कहना है कि बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में उनकी उपस्थिति यह दर्शाती है कि सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगति और TET सहित अन्य मांगों को लेकर उनमें गंभीर असंतोष है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा पदयात्रा, वेतन विसंगति और TET की अनिवार्यता के खिलाफ प्रदर्शन लोरमी के राम्हेपुर में गृह मंदिर में नागराज के दर्शन, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ बकुलमुनी आश्रम मलगा में भक्ति, गुरु-सानिध्य और शिव आराधना की दिव्य अनुभूति... साइबर जागृति अभियान के तहत मुंगेली पुलिस का जागरूकता अभियान.. कोनचरा के सिद्ध बाबा आश्रम में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब.. गणेशपुरी कारीआम आश्रम एवं मानस तीर्थ सोनकुंड में गूंजा ‘हर हर महादेव’.. शासकीय पाइप चोरी का मुख्य सरगना रायपुर से गिरफ्तार, लोरमी पुलिस ने भेजा जेल.. ब्लैकमेलिंग से परेशान पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश, दूध में नींद की दवा देकर गला घोंटा... लोरमी क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के जयकारे मुंगेली में साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ, सात सप्ताह तक चलेगा जागरूकता अभियान..