उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकबोर्ड परीक्षाभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोरमीशिक्षाशिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

लोरमी ने शिक्षा के क्षेत्र में बनाई अलग पहचान: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 380 मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों का किया सम्मान


लोरमी। लोरमी शिक्षा जगत में एक बार फिर चमका है। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने सोमवार को कबीर भवन लोरमी में आयोजित प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के 380 मेधावी विद्यार्थियों, 15 खिलाड़ियों तथा शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले 16 प्राचार्यों का सम्मान किया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, पालकों एवं जनप्रतिनिधियों की भारी उपस्थिति रही।
लोरमी ने बनाई विशेष पहचान: अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि “लोरमी ने शिक्षा के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान बनाई है। यहां के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं तक लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।”
उन्होंने छात्रों को सफलता में माता-पिता, परिवार और शिक्षकों की भूमिका को याद रखने की सलाह दी और कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे कर्णधार होते हैं।
लोरमी में नालंदा परिसर और स्पोर्ट्स स्टेडियम
डिप्टी सीएम ने बताया कि लोरमी के युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं—
8.5 करोड़ रुपये की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण, जहाँ विश्वस्तरीय लाइब्रेरी उपलब्ध होगी।
युवाओं के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं वाला स्पोर्ट्स स्टेडियम भी शीघ्र तैयार होगा।
शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्यों का सम्मान
उप मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर निम्न प्राचार्यों को सम्मानित किया—
10वीं में 100% परिणाम वाले विद्यालयों के प्राचार्य
सुकली – राजकुमार ध्रुव
पथरीकापा – खेमलता कश्यप
मोहबन्धा – केशव सिंह ध्रुव
गैंजी – श्यामलाल पात्रे
सरगढ़ी – प्रवीण कुमार तंवर
बघमार – तेक सिंह राजपूत
घठोली – डी.के. निषाद
कोईलारी – पोषण साहू
लाखा सार – राघुनंदन राजपूत
लगरा – अशोक राजपूत
12वीं में 100% परिणाम वाले विद्यालयों के प्राचार्य
एमजेडी इंग्लिश स्कूल लोरमी – अरुण कुमार जायसवाल
मोहबन्धा – केशव ध्रुव
खुड़िया – शिवप्रसाद मरावी
स्वच्छ एवं सुंदर विद्यालय श्रेणी
शास. हायर सेकेंडरी स्कूल कोतरी – परमेश्वर खांडेकर
डोंगरिया – सुरेश कुमार शुक्ला
गोंडखाम्ही – जितेंद्र मोहारे
राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सम्मान
उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सम्मानित खिलाड़ियों में शामिल हैं—
बॉक्सिंग खिलाड़ी: अंकित राजपूत, दीप्ति राजपूत, निखिल सिंह राठौर, दुष्यंत साहू, नागेश्वर, युवराज, जलेश्वर महिलांगे
शतरंज खिलाड़ी: यश शर्मा, सोमेश सिंह राजपूत, अंश केशरवानी
उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकार द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधि और अतिथि
कार्यक्रम में पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह ठाकुर, धनीराम यादव, भाजपा जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, विनय साहू, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, तथा विभिन्न मंडल अध्यक्ष व भाजपा पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोरमी में रक्तदान का संदेश, 30 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित.. मुंगेली में 5 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, निकलेगी शोभायात्रा; दहीहांडी प्रतियोगिता ...