आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितमुंगेलीलोरमीहिन्दू संगठन

ग्राम गोंड खाम्ही, लोरमी: दक्षिणेश्वरी दुधिया काली मंदिर में चंडी यज्ञ व देवी भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सागर


ग्राम गोंड खाम्ही (लोरमी) स्थित दक्षिणेश्वरी दुधिया काली मंदिर में 2 मई से चल रहे चंडी यज्ञ एवं देवी भागवत कथा के आठवें दिवस में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। पूरे भारतवर्ष के विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे साधु–संतों की उपस्थिति ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
कथा वाचक श्री सुरेंद्र कृष्ण गिरी जी महाराज अपनी मधुर वाणी, भजनों और भावपूर्ण संगीत के साथ भक्तजनों को दिव्य रस में डुबो रहे हैं। वहीं यज्ञाचार्य श्री तरुण पुरी जी महाराज, रामावतार पुरी जी, शिवराज पुरी जी सहित अनेक संतों ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर क्षेत्र की मंगलकामना की।
कार्यक्रम की प्रमुख माता नंदनी वैष्णव एवं आयोजनकर्ता श्री रामचंद्रन पुरी जी महाराज (छत्तीसगढ़ मण्डल श्री महंत) के नेतृत्व में आयोजन भव्यता के साथ आगे बढ़ रहा है।
इस आध्यात्मिक आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित रहे—
श्री राज राजेश्वर नंद गिरी जी (अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, संत सुरक्षा परिषद, गुजरात)
श्री नरेंद्र दास जी (राष्ट्रीय मंत्री, अनी निर्मोही अखाड़ा)
श्री सर्वेश्वर दास जी, श्री राधेश्याम दास जी
नागा श्री पवन दास जी
श्री रामेश्वरानंद गिरी जी (अध्यक्ष, राष्ट्रीय संघ सुरक्षा परिषद, झांसी)
श्रीमती दक्षा गोस्वामी (अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ)
श्री तारकेश्वर पुरी जी (मंडल श्री महंत, गिरजाबंद रतनपुर)
श्री पदमणि पुरी जी, माता सुखीन गिरी जी
सहित अनेक संत-महात्मा।
कथा स्थल पर रोजाना हजारों की संख्या में भक्तजन पहुंच रहे हैं। भगवान श्रीराम, माता काली एवं सनातन धर्म की महिमा पर आधारित प्रवचनों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
अध्यात्म, भक्ति और सनातन संस्कृति से ओतप्रोत यह दिव्य अनुष्ठान लगातार पूरे क्षेत्र का आकर्षण बना हुआ है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
ग्राम गोंड खाम्ही, लोरमी: दक्षिणेश्वरी दुधिया काली मंदिर में चंडी यज्ञ व देवी भागवत कथा में उमड़ा श्... संगठन मजबूत, जनसेवा का संकल्प— भाजपा मंडल जरहागांव की मासिक बैठक में गूँजा एक स्वर.. सुशासन तिहार 2026: कारीडोंगरी में लगा समाधान शिविर, 780 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त.. ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता — 1 माह में 94 गुमशुदा व्यक्तियों का हुआ सकुशल पता पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सुशासन का शंखनाद — विनय साहू मुंगेली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाले आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप... हत्या मामलों की विवेचना पर पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण... मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन