केंद्रीय राज्यमंत्रीकेंद्रीय रेल मंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़तोखन साहूभाजपा प्रदेश अध्यक्षभारतीय जनता पार्टीभूत पूर्व सैनिकमुंगेलीलोरमी

पूर्व सैनिकों के सम्मान और अधिकारों के लिए BJP सैनिक प्रकोष्ठ की केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से महत्वपूर्ण भेंटसमाचार:


लोरमी/बिलासपुर।
पूर्व सैनिकों के सम्मान, अधिकारों और कल्याण को लेकर भारतीय जनता पार्टी – सैनिक प्रकोष्ठ ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू से उनके निवास में मुलाकात कर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
प्रदेश संयोजक श्री संतोष साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं और उनसे जुड़े ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से रखते हुए समाधान के लिए ठोस मांगें प्रस्तुत कीं।
बैठक के दौरान प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा:
सरकारी नौकरियों में पूर्व सैनिकों को आरक्षण अनुसार प्राथमिकता देते हुए नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
पुनर्वास के तहत भूमि आबंटन की लंबित व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए।
पूर्व सैनिकों को सरकारी टोल टैक्स में रियायत प्रदान की जाए।
अस्पताल सुविधाएँ बेहतर हों—इसके लिए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर को ECHS सूची में शामिल किया जाए, ताकि क्षेत्र के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार और आगामी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को मजबूत करने हेतु सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संतोष साहू सहित कई पूर्व सैनिक साथी भी उपस्थित रहे।
यह भेंट पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जो राष्ट्रसेवा में समर्पित वीर सपूतों के लिए बड़े बदलाव का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी और पालेस्वरनाथ में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा.. तूता मैदान में गूंजी शिक्षकों की हुंकार, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी... ऑपरेशन बाज: मुंगेली पुलिस ने 8.43 लाख रुपये के नशीले पदार्थ जलाकर किए नष्ट.. सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्त कलेक्टर, दो अधिकारियों को नोटिस. अचानकमार के वनांचल में बिजली-पानी की बड़ी सौगात, डीएमएफ से 90 लाख से अधिक के विकास कार्य मंजूर ऑपरेशन बाज: चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का घंटों में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार... मूकबधिर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई... डोंगरिया स्कूल में सरस्वती साइकिल वितरण: छात्राओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान, शिक्षा की राह हुई आसान तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी... बिलासपुर रेंज में फरार NDPS आरोपियों पर शिकंजा कसने के निर्देश, आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुलिस अधीक्षको...