उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीरायपुरलोरमी विधायकशिक्षासफलता

शिक्षा ढांचे को बड़ी मजबूती! लोरमी के स्कूलों में 82.38 लाख से बनेगा सुरक्षित माहौल..

लोरमी। क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अनुशंसा पर लोक शिक्षण संचालनालय ने लोरमी क्षेत्र की कई शासकीय शालाओं में लघु निर्माण कार्यों को स्वीकृति दे दी है। कुल 82 लाख 38 हजार रुपए की राशि से 10 स्कूलों में आहाता निर्माण और 5 स्कूलों में मरम्मत कार्य कराए जाएंगे।


✔ आहाता निर्माण के लिए स्वीकृत राशि
कुल 10 शालाओं के लिए आहाता निर्माण हेतु बजट जारी किया गया है, जिसमें शामिल हैं—
प्राथमिक/पुमा शाला डोंगरीगढ़ – ₹8.00 लाख
शा.प्रा.शा. जोतपुर – ₹5.60 लाख
शा.प्रा.शा. आंछीडोंगरी – ₹5.60 लाख
शा.प्रा.शा. लीलापुर – ₹5.60 लाख
शा.प्रा.शा. सुकली – ₹5.60 लाख
शा.प्रा.शा. औराबांधा – ₹5.60 लाख
शा.प्रा.शा. चंदियाभाठा – ₹5.60 लाख
शा.प्रा.शा. चचेडी – ₹5.60 लाख
प्राथमिक शाला बोईरहा – ₹5.60 लाख
प्राथमिक शाला खुड़िया – ₹5.60 लाख


✔ मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृति
5 शालाओं में भवन मरम्मत एवं सुधार के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है—
शा.प्रा.शा. जोतपुर – ₹3.70 लाख
शा.प्रा.शा. आंछीडोंगरी – ₹3.70 लाख
शा.प्रा.शा. कुटेलाटोला – ₹3.70 लाख
मिडिल स्कूल भवन गोड़खाम्ही – ₹6.44 लाख


✔ कुल स्वीकृति राशि
इन सभी कार्यों के लिए कुल 82 लाख 38 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
स्थानीय क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आहाता और मरम्मत कार्य पूरे होने से विद्यार्थियों को सुरक्षित व बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महापर्व... जन्मदिन पर पार्षद शशांक वैष्णव ने बच्चों संग बांटी खुशियां, आंगनबाड़ी में वितरित किया पूरक पोषण आहार पथरिया को डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: 3.16 करोड़ की घोषणाएं, एल्डरमैनों ने ली शपथ देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेषण गृह भेजे गए पूना फाउंडेशन की पहल: नारायणपुर लोरमी परसवारा के स्कूली बच्चों को मिली अध्ययन सामग्री जमीनी हकीकत परखने लोरमी पहुंचे जिला पंचायत सीईओ लोरमी नगर पालिका के नवनियुक्त एल्डरमैन ने ली शपथ.. लोरमी में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा... मानवता की मिसाल बनी मुंगेली पुलिस, आधी रात भटक रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को सकुशल परिजनों से मि...