उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

iRAD–eDAR व कैशलेस उपचार योजना 2025 पर कार्यशाला सम्पन्न


मुंगेली, 09 फरवरी 2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के त्वरित उपचार और कैशलेस उपचार योजना 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया।
रायपुर से आए NIC के तकनीकी डायरेक्टर अरविंद यादव एवं सारांश सिरके ने iRAD, eDAR व TMS जैसे ऑनलाइन एप के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने कहा कि इन एप्स के माध्यम से पुलिस, स्वास्थ्य और परिवहन विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाकर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को गोल्डन ऑवर में त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है।
कैशलेस उपचार योजना 2025 की मुख्य बातें
दुर्घटना पीड़ित को 7 दिनों तक 1.50 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज।
दुर्घटना के 24 घंटे के भीतर अस्पताल को सूचना देना अनिवार्य।
भुगतान Motor Vehicle Accident Fund के माध्यम से।
लक्ष्य—सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करना और त्वरित चिकित्सा पहुंचाना।
कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी, जिला परिवहन अधिकारी असीम माथुर, सीएमएचओ शीला शाहा, जिला स्तर के सभी बीएमओ, थाना–चौकी प्रभारी, प्राइवेट अस्पतालों के डायरेक्टर तथा पुलिस विभाग के विवेचना अधिकारी उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
“रमजान की रूह के साथ नन्हे रोजेदारों का सम्मान – इबादत, तालीम और इंसानियत से रोशन हो रही नई पीढ़ी: म... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में परिवहनकर्ताओं की बैठक, सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े नि... उपमुख्यमंत्री अरुण साव रतनपुर पहुंचे, माता महामाया के किए दर्शन दूल्हा–दुल्हन सवार कार में लगी आग, मचा हड़कंप!चालक की सूझबूझ से बाल-बाल बचे सभी, पुलिस-दमकल ने काबू ... देवरहा बाबा आश्रम पुडू में एकदिवसीय संत दर्शन मेला संपन्न, नव निर्मित रामकुटी का लोकार्पण कर्मचारी-अधिकारियों की 11 सूत्रीय मांगें: फेडरेशन का जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रदर्शन। लोरमी में “गौ सम्मान आवाहन अभियान” का व्यापक प्रचार-प्रसार, गाँव-गाँव पहुँची जागरूकता की अलख नगर पालिका लोरमी सक्रिय मोड में: खुले बोरवेल्स की कैपिंग शुरू, नागरिकों से सहयोग की अपील सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्...