उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोरमी

गोंड खाम्ही मंडल में VBGRAMG योजना पर ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को दी गई विस्तृत जानकारी।


मुंगेली/गोंड खाम्ही। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (VBGRAMG) योजना को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल गोंड खाम्ही द्वारा ग्राम पंचायत भाठा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को नई योजना की विशेषताओं और लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई।


चौपाल में जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामेश्वर बंजारे तथा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम सिंह ने बताया कि नई VBGRAMG योजना में पुरानी योजनाओं की कमियों को दूर कर कई बड़े सुधार शामिल किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को 125 दिन तक रोजगार की गारंटी के साथ समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित किया गया है, जिससे देरी जैसी समस्याएं समाप्त होंगी।
साथ ही सभी कार्यों में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रावधान भी रखा गया है। यह योजना देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री के विज़न का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस योजना के संबंध में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है, जबकि यह योजना ग्रामीण आजीविका और रोजगार को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम है।
चौपाल में मंडल अध्यक्ष देवचरण भास्कर, ठाकुर लेखराज सिंह, महामंत्री जीवन साहू, संजय काठले, केशव यादव, मदन चंद्राकर, दुखीराम साहू, अभय जायसवाल, नारद जायसवाल, मनोज केशवानी, धनीराम साहू, मनोज कुर्रे, भुनेश्वर चंद्राकर, सुमन साहू, परमानंद पटेल, धर्मेंद्र बघेल, संतोष पाण्डेय, महेंद्र तिवारी, संतोष चंद्राकर, सचिन कश्यप, गणेश जायसवाल, रघुनंदन चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
“रमजान की रूह के साथ नन्हे रोजेदारों का सम्मान – इबादत, तालीम और इंसानियत से रोशन हो रही नई पीढ़ी: म... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में परिवहनकर्ताओं की बैठक, सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े नि... उपमुख्यमंत्री अरुण साव रतनपुर पहुंचे, माता महामाया के किए दर्शन दूल्हा–दुल्हन सवार कार में लगी आग, मचा हड़कंप!चालक की सूझबूझ से बाल-बाल बचे सभी, पुलिस-दमकल ने काबू ... देवरहा बाबा आश्रम पुडू में एकदिवसीय संत दर्शन मेला संपन्न, नव निर्मित रामकुटी का लोकार्पण कर्मचारी-अधिकारियों की 11 सूत्रीय मांगें: फेडरेशन का जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रदर्शन। लोरमी में “गौ सम्मान आवाहन अभियान” का व्यापक प्रचार-प्रसार, गाँव-गाँव पहुँची जागरूकता की अलख नगर पालिका लोरमी सक्रिय मोड में: खुले बोरवेल्स की कैपिंग शुरू, नागरिकों से सहयोग की अपील सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्...