आस्था भक्तिउत्सवखास खबरचैत्र नवरात्रिछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीरतनपुरराजनीतीलोरमीलोरमी विधायक

उपमुख्यमंत्री अरुण साव रतनपुर पहुंचे, माता महामाया के किए दर्शन

लोरमी/कोटा-  25 मार्च 2026
असम चुनाव पर बड़ा बयान— “प्रो-इंकम्बेंसी, जनता विकास के साथ”
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार को रतनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ देवी स्थलों पर पूजा-अर्चना की। रतनपुर आगमन के बाद उन्होंने सबसे पहले मां महामाया मंदिर में विधि-विधान से पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने सिद्धि विनायक मंदिर और भैरव मंदिर में भी माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।


असम चुनाव पर कहा— “डबल इंजन सरकार ने किया व्यापक विकास”
दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में इस बार “प्रो-इंकम्बेंसी” का माहौल है और जनता विकास के मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ी दिखाई दे रही है।
उन्होंने दावा किया कि हिमंत बिस्वा सरमा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में असम में डबल इंजन की सरकार ने व्यापक विकास किया है, जिसका लाभ सीधे जनता को मिला है।
उपमुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि—
“असम में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनना तय है।”

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जन्मदिन पर पार्षद शशांक वैष्णव ने बच्चों संग बांटी खुशियां, आंगनबाड़ी में वितरित किया पूरक पोषण आहार पथरिया को डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: 3.16 करोड़ की घोषणाएं, एल्डरमैनों ने ली शपथ देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेषण गृह भेजे गए पूना फाउंडेशन की पहल: नारायणपुर लोरमी परसवारा के स्कूली बच्चों को मिली अध्ययन सामग्री जमीनी हकीकत परखने लोरमी पहुंचे जिला पंचायत सीईओ लोरमी नगर पालिका के नवनियुक्त एल्डरमैन ने ली शपथ.. लोरमी में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा... मानवता की मिसाल बनी मुंगेली पुलिस, आधी रात भटक रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को सकुशल परिजनों से मि... लोरमी के विनय साहू बने प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के सहसंयोजक, समाज में खुशी की लहर.. गुरु पूर्णिमा पर बेलगहना बनेगा आस्था का केंद्र, 'गुरु कृपा भक्त निवास' का होगा लोकार्पण, देशभर से पह...