आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीमुस्लिम समुदायसामाजिक

“रमजान की रूह के साथ नन्हे रोजेदारों का सम्मान – इबादत, तालीम और इंसानियत से रोशन हो रही नई पीढ़ी: मोहम्मद सिराज”

मुंगेली। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में आज मुंगेली जिले में एक प्रेरणादायक और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष मोहम्मद अलीम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में “नन्हे रोजेदार सम्मान एवं ईद मिलन समारोह” मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर माहे रमजान की पवित्रता और इबादत के जज़्बे को सम्मानित करते हुए 11 वर्ष से कम उम्र के 50 से अधिक नन्हे बच्चों को प्रोत्साहित किया गया, जिन्होंने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ रोज़े रखे।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज, रायपुर संभाग सचिव मोहम्मद शबाना, मुस्लिम समाज के मुतवल्ली सैय्यद वाजिद, सदर इशहाक खान, पंडरिया अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान, अल्पसंख्या नीति मंच के प्रदेश मंत्री मोहम्मद आलम सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे। वक्ताओं ने रमजान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महीना सब्र, त्याग, इबादत और इंसानियत का संदेश देता है। विशेष रूप से छोटे बच्चों द्वारा रोज़ा रखना उनके अच्छे संस्कार और धार्मिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। साथ ही बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित किया गया, ताकि वे धार्मिक मूल्यों के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा में भी आगे बढ़ सकें।
इस दौरान नन्हे रोजेदारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र और आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में सकारात्मक सोच, अनुशासन और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम में ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “माहे रमजान हमें सब्र, त्याग और इंसानियत की सीख देता है। नन्हे बच्चों द्वारा रोज़ा रखना उनकी लगन और ईमानदारी को दर्शाता है, जो काबिले-तारीफ है। हमारी संस्था का उद्देश्य समाज में शिक्षा, एकता और सेवा की भावना को मजबूत करना है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम नई पीढ़ी को सही दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “नन्हे रोजेदार हमारे समाज का भविष्य हैं। इनके उत्साह को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित करना भी बेहद जरूरी है, ताकि वे एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बन सकें।”
कार्यक्रम को सफल बनने में AMWF के सचिव नईम खान, अख्तर अली, मोहम्मद आरिफ, शेख आबिद, इरफान खान, हाशिम मिर्ज़ा, सुहैल खान, हैदर अली, सलमान खान, अदनान अली , अहद शेख, मुकीम रिज़वी , सहित अन्य लोग शामिल रहे ।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 लाख के चोरी हुए नल-जल योजना के पाइप मध्यप्रदेश से बरामद... उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क हादसे के पीड़ित परिवार को भेजी आर्थिक सहायता... मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोरवेल मोटर पंप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरा... दुपहिया पर निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, बरसात से पहले बिलासपुर के विकास कार्यों का लिया जायजा... मनियारी नदी किनारे गांजा की खेती का भंडाफोड़, 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार खुड़िया जलाशय की नहरें बन रही हैं कूड़ाघर, सिंचाई और पर्यावरण पर बढ़ा खतरा... लोरमी महाविद्यालय को 72.80 लाख की सौगात, पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन... लोरमी नगर को 7.42 करोड़ की बड़ी सौगात, 18 वार्डों में होंगे 86 विकास कार्य... शासकीय हाई स्कूल ढोलगी में उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अनुशंसा पर लोरमी क्षेत्र में 101.18 लाख के विकास कार्य मंजूरी..