आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़परम पूज्य बाबा गुरुघाशीदासपुलिस अधीक्षकपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलभिलाई विधायक देवेंद्र यादवमुंगेलीलोरमीसामाजिक

बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती पर राम्हेपुर में होगा भव्य समारोह, कई प्रतिष्ठित अतिथि होंगे शामिल..


लोरमी। समस्त सतनामी समाज लोरमी, जिला मुंगेली द्वारा परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती समारोह 13 जनवरी 2026, सोमवार को राम्हेपुर में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन समिति ने इसकी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं तथा समाज के लोगों को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया है।


जोड़ा़ जैतस्तंभ स्थापना बनेगी मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम सुबह 10 बजे चौका पूजा से शुरू होगा। दोपहर 1 बजे जोड़ा़ जैतस्तंभ स्थापना की जाएगी, जिसके लिए समाजजन विशेष रूप से उत्साहित हैं।
इसके बाद दोपहर प्रसिद्ध लोक कलाकार सतवन टंडन और उनकी टीम द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकधारा की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगी शाम
दोपहर  2 बजे अतिथियों का आगमन, स्वागत और उद्बोधन का सत्र होगा।
रात्रि 8 बजे पंथी नृत्य तथा रात 10 बजे छत्तीसगढ़ी लोककला मंच ‘भूपेंद्र साहू रंगसरोवर’ की रंगारंग प्रस्तुति होगी।


मुख्य अतिथियों की होगी गरिमामयी उपस्थिति
जयंती समारोह में छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक हस्तियाँ शामिल होंगी। इनमें प्रमुख हैं—
मान. भूपेश बघेल – पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
मान. देवेंद्र यादव – AICC सचिव एवं विधायक भिलाई
मान. अटल श्रीवास्तव – विधायक कोटा
अध्यक्षता करेंगे
मान. डॉ. शिव कुमार डहरिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
अति विशिष्ट अतिथि
थानेश्वर साहू, घनश्याम वर्मा, संजीत बनर्जी, अशोक चंद्राकर, रामेश्वर बंजारे, सुजीत वर्मा, नरेश पाटले, पुरुषोत्तम मार्को, मायारानी सिंह, लतारानी वैष्णव, खुशबू आदित्य वैष्णव, उर्मिला रमेश यादव, हेमीन मंगेस्कर, मनीष त्रिपाठी, संजय यादव, स्वतंत्र मिश्रा, रामजी ध्रुव, जाकिर हुसैन, डॉ. रमेश कश्यप सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल रहेंगे।


विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति भी रहेगी
शांति देवचरण भारकर, हेमेंद्र गोस्वामी, पवन अग्रवाल, घनश्याम जोशी, तोरण खांडे, अनिल दास, विकास खांडेकर, निरंजन अग्रवाल, विद्यानंद चंद्राकर, अशोक सोनवानी, स्वास्थ दिवाकर, गोविंद बघेल, पी.सी. लहरे, खेमचंद बघेल, लल्लन चंद्राकर, साजिद खान और धनुष सेन सहित समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे।


आयोजक एवं प्रेषक
कार्यक्रम का आयोजन श्री सालिक बंजारे, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका लोरमी (मो. 9098830000) के नेतृत्व में किया जा रहा है।
समारोह के प्रेषकों में समाज के सैकड़ों युवाओं एवं पदाधिकारियों का सहयोग शामिल है।


समस्त सतनामी समाज को आमंत्रण
समाज ने सभी श्रद्धालुओं, नागरिकों और सामाजिक संगठनों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएँ।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोरमी में रक्तदान का संदेश, 30 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित.. मुंगेली में 5 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, निकलेगी शोभायात्रा; दहीहांडी प्रतियोगिता ... मुंगेली में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की अहम बैठक, भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती..