खास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीराजनीतीलोरमीलोरमी विधायक

भूपेश बघेल के विवादित बयान के खिलाफ लोरमी में उग्र विरोधभाजयुमो ने निकाली शव यात्रा, कहा – “यह अपमान पूरे लोरमी का”


लोरमी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक माननीय अरुण साव को अपने भाषण में ‘बंदर’ कहकर अपमानित किए जाने के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में शव यात्रा निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। पूरे शहर में रैली निकलने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और भूपेश बघेल के खिलाफ नारेबाजी की।
वक्ताओं ने कहा कि यह केवल उप मुख्यमंत्री अरूण साव का नहीं, बल्कि लोरमी की जनता का अपमान है।
जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा ने कहा— “भूपेश बघेल का यह बयान लोरमी की एक-एक जनता का अपमान है। हम इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
रवि शर्मा ने चेतावनी दी— “जब तक भूपेश बघेल सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, उनका विरोध जारी रहेगा और उन्हें लोरमी क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।”
वहीं संतोष साहू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को अपने शब्दों पर संयम रखना चाहिए और इस प्रकार की अशोभनीय भाषा व लोकतांत्रिक मर्यादा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इन पदाधिकारियों की रही प्रमुख उपस्थिति
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से—
जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा,
जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा,
पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक संतोष साहू,
मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, लेखराज ठाकुर,
मंडल महामंत्री जवाहर दिवाकर,
महामंत्री साहू संघ लोरमी दुर्गेश साहू,
शैलेन्द्र सलूजा, राका गुप्ता, अभय जायसवाल,
नारद जायसवाल, राधेश्याम साहू, केशव यादव,
घनेन्द्र राजपूत, श्रेय त्रिपाठी, देवेंद्र केशरवानी,
दुष्यंत खत्री, विनोद यादव, नारायण जायसवाल,
महेंद्र साहू, कोमल चंद्राकर, सुमन धीवर,
मुकेश जायसवाल, सुरेंद्र साहू, रामगोपाल साहू,
गोलू विश्वकर्मा, संजय साहू, गणेश साहू, गणेश जायसवाल,
उमेंद्र यादव, कुंज बिहारी तिवारी
सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्त कलेक्टर, दो अधिकारियों को नोटिस. अचानकमार के वनांचल में बिजली-पानी की बड़ी सौगात, डीएमएफ से 90 लाख से अधिक के विकास कार्य मंजूर ऑपरेशन बाज: चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का घंटों में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार... मूकबधिर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई... डोंगरिया स्कूल में सरस्वती साइकिल वितरण: छात्राओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान, शिक्षा की राह हुई आसान तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी... बिलासपुर रेंज में फरार NDPS आरोपियों पर शिकंजा कसने के निर्देश, आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुलिस अधीक्षको... लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 लाख के चोरी हुए नल-जल योजना के पाइप मध्यप्रदेश से बरामद... उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क हादसे के पीड़ित परिवार को भेजी आर्थिक सहायता... मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोरवेल मोटर पंप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरा...