अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जनहितजिला जेलजिला न्यालयपुलिस अधीक्षकमुंगेलीसाइबर क्राइम

नेवासपुर हत्या कांड का फरार मुख्य आरोपी विमल सप्रे गिरफ्तारमुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता, विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा गया

मुंगेली, 26 दिसंबर 2025।
जमीन विवाद से जुड़े चर्चित नेवासपुर हत्या मामले में मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली की टीम ने घटना के मुख्य फरार आरोपी विमल सप्रे सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा व अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में की गई।


क्या है पूरा मामला
11 दिसंबर 2025 को ग्राम नेवासपुर स्थित खेत में सूचक प्रफुल सोनकर के परिजनों ने देखा कि झम्मन सप्रे और उसके परिवार के लोग उनकी धान फसल काट रहे हैं।
पीड़ित पक्ष द्वारा मना करने पर झम्मन सप्रे, विमल सप्रे, दूजराम, द्वारिका सप्रे व अन्य ने मिलकर लाठी–डंडा, टंगिया और लोहे के रॉड से प्राणघातक हमला कर दिया।
इस मारपीट में जनक सोनकर गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


घटना की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए।
पहले गिरफ्तार हुए छह आरोपी
तकनीकी साक्ष्यों व पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था—
झम्मन लाल सप्रे, 54 वर्ष
दुजेराम सप्रे, 55 वर्ष
द्वारिका सप्रे, 18 वर्ष
हिरौदी सप्रे, 45 वर्ष — सभी निवासी नेवासपुर
रूपनारायण आहिरे, 24 वर्ष, निवासी खैरवार
प्रणय साहू, 25 वर्ष, निवासी सोढार
इन सभी के खिलाफ अपराध क्रमांक 530/25, धारा 103(1), 296, 115(2), 351(3), 3(5) BNS के तहत कार्रवाई की गई थी।


फरार मुख्य आरोपी विमल सप्रे ऐसे पकड़ा गया
घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी विमल सप्रे (35 वर्ष) की तलाश लगातार जारी थी।
पुलिस की तकनीकी टीम और मुखबिर की सक्रिय सूचना के आधार पर 23 दिसंबर को उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी पुलिस को सौंपा, जिसे जप्त किया गया।
पूछताछ में उसने एक विधि से संघर्षरत बालक की संलिप्तता का भी खुलासा किया, जिसे हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई।


प्रकरण में आरोपियों द्वारा मिलकर योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम देना पाए जाने पर धारा 61(2) BNS भी जोड़ी गई है।
कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में—
निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली
सउनि भानुप्रताप बर्मन, मधुकर रात्रे
प्रआर चन्द्र कुमार ध्रुव, मनोज ठाकुर, राजेश बंजारे
आरक्षक विकास ठाकुर, योगेश यादव, नोहर डड़सेना, अजय चन्द्राकार, रवि श्रीवास एवं मनोज टंडन
—की भूमिका सराहनीय रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रिंस बघेल कृषि केंद्र का शुभारंभ.. भूतकछार में गूंजा बिरसा मुंडा का गौरव, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रतिमा का अनावरण.. बरगद की छांव में सजी जनचौपाल, ग्रामीणों से रूबरू हुए जनप्रतिनिधि, सुनी समस्याएं और दिए समाधान के निर... पत्रकारों संग डिप्टीसीएम अरुण साव की ‘चाय पर चर्चा’, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुआ संवाद महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के लिए करें कार्य : डिप्टी सीएम अरुण साव वार्ड क्रमांक 18 में डस्टबिन वितरण, स्वच्छता अभियान को मिला नया बल मां शीतला मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव 15 से 17 जून तक... मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल डिंडोरी ने किया हनुमान चालीसा पाठ, स्वच्छता अभियान और... विश्व साइकिल दिवस पर मुंगेली पुलिस ने निकाली साइकिल रैली, फिटनेस के प्रति किया जागरूक.. सुशासन तिहार 2026: राम्हेपुर में कल लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, स्वनिधि योजना पंजीयन सहित मिलेगी कई...