खास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीवन विभाग

वन अपराध: पांच लोगों पर मामला दर्ज, जांच में जोड़ा गया एससी/एसटी एक्ट…

लोरमी। खुड़िया वनपरिक्षेत्र में डेढ़ माह पहले हुए वन अपराध के मामले में परिक्षेत्र अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं भी प्रकरण में जोड़ दी हैं। पुलिस के अनुसार, आगे और आरोपियों के बढ़ने की संभावना है।

घटना कक्ष क्रमांक 1523 कंसरी की है, जहां वर्ष 2025–26 के अंतर्गत पौधारोपण कार्य किया गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने कक्ष क्रमांक 1 में मवेशियों की अवैध चराई, पौधों को उखाड़ना, फेंसिंग व जाली नष्ट करना, तथा सीमेंट पोल तोड़फोड़ जैसी गतिविधियां कीं। वनकर्मियों द्वारा रोकने और समझाइश देने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।

इसकी सूचना डिप्टी रेंजर राजेश पाटले एवं मनोहर यादव ने परिक्षेत्र अधिकारी को दी। इसके आधार पर रेंजर रुद्र कुमार राठौर ने खुड़िया पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने कमाल खान, बरकत अली, उमर खान, हकीम खान और हुसैन खान के खिलाफ अपराध क्रमांक 562/25 में धारा 296, 351/2, 324/5, 329/3, 221, 3, 5 तथा वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1) ग के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

खुड़िया चौकी प्रभारी माधव टांडिया ने बताया कि—
“विवेचना के दौरान प्रकरण में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। जांच आगे बढ़ने पर आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।”

वहीं एसडीओपी हरविंदर सिंह ने कहा—
“प्रकरण मुझे चार दिन पहले प्राप्त हुआ है। सभी तथ्यों की विधिवत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष