उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीलोरमीविकास कार्यशिक्षा

लोरमी महाविद्यालय में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

लोरमी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पहल ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के समर्थन में देशभर में चल रहे व्यापक जनजागरण अभियान के तहत आज लोरमी के राजीव गांधी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन, प्रदेश प्रभारी शिवरतन शर्मा (पूर्व विधायक, भाटापारा) के निर्देश तथा जिला संयोजक पियूष साहू के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन दिया।

हस्ताक्षर अभियान में युवाओं की बढ़ती हिस्सेदारी

कार्यक्रम के संयोजक पियूष साहू ने बताया कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ व्यवस्था देश में चुनाव प्रणाली को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और सरल बनाएगी। इससे

संसाधनों की बचत,

चुनावी खर्च में कमी,

विकास कार्यों को गति
तथा राजनीतिक दलों को सकारात्मक राजनीति की ओर प्रेरणा मिलेगी।

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति

अभियान में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय साहू, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जिलाउपाध्यक्ष भाजपा दिनेश साहू, विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, दिनेश कश्यप, लेखराज सिंह, सभापति विश्वास दुबे, राजेन्द्र सलूजा, घनश्याम यादव पार्षद सोहन डड़सेना, पूर्व पार्षद विनोद राजपूत और नरेंद्र खत्री।

महाविद्यालय प्रबंधन का सहयोग

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन.के. धुर्वे, डॉ. एच.एस. राज, डॉ. नरेंद्र सलूजा, प्रो. अमित निषाद, प्रो. मनीष कश्यप एवं मुकेश यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अभियान टीम

अभियान के सफल आयोजन में प्रमुख रूप से मनीष यादव, ओमकार राजपूत, योगेश ठाकुर, अरुण साहू, सिद्धार्थ कौशिक, ललित लाठिया, प्रवीण जायसवाल और दुर्गेश यादव का सराहनीय योगदान रहा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली दौरा: प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण, थानों का निरीक्षण और सशक्त एप के उपयो... रक्तदान है पुण्य का कार्य : 25 लोगों ने किया रक्तदान, 50 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच... मनरेगा बचाओ संग्राम : लोरमी एवं डिंडौरी ब्लॉक कांग्रेस का संयुक्त आंदोलन। लोरमी: ग्राम रैतरा कला में त्रिदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं पर्वत दान महोत्सव संपन्न, 500 क्व... लोरमी: डिंडोल गांव में वी.बी.जी. रामजी योजना के तहत ‘जन जोहार चौपाल’ का आयोजन.. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन: मुंगेली में जागरूकता कार्यक्रमों से गूंजा माह भर, स्कूली ब... मनरेगा बचाओ धरना प्रदर्शन : कांग्रेस कोतरी कॉलेज का NSS सात दिवसीय शिविर सम्पन्न, युवाओं ने चलाए नशा मुक्ति व जागरूकता अभियान एक ही व्यक्ति दो जगह नौकरी करते पकड़ा गया!जिला अस्पताल मुंगेली में जांच के आदेश, बैंक मैनेजर की भूमि... हमारा संस्कार और विचार भारतीय होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव...