खास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमीवन विभागसफलता

बिचारपुर: दो बढ़ईयों के घर से तीन लाख की अवैध सागौन लकड़ी जब्त

शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 – वन विभाग से मिली जानकारी टीम ने ग्राम बिचारपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बढ़ईयों के घरों से 3.30 घन मीटर अवैध सागौन चिरान व लठ्ठे और एक अवैध आरा मशीन जब्त की। ज़ब्त लकड़ी का बाजार मूल्य करीब 3 लाख रुपये बताया गया है।

मुखबिर की सूचना पर वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार के निर्देशन में एसडीओ दशांश सूर्यवंशी और परिक्षेत्र अधिकारी क्रिस्टोफर कुजूर की टीम ने छापा मारा।
कार्रवाई में

सुनील राजपूत के घर से 31 नग सागौन चिरान (2.406 घ.मी.)

वीरेंद्र राजपूत के घर से 25 नग सागौन चिरान (1.131 घ.मी.)
सहित आरा मशीन को सील कर ज़ब्त किया गया।

वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई से वन माफियाओं में हड़कंप मचा है।

एसडीओ सूर्यवंशी ने नागरिकों से वन-अपराध की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष