अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीसरगांव पथरिया

मुंगेली: “ऑपरेशन बाज” में 3.972 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत सायबर सेल और सरगांव पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मोहभठ्ठा–पेण्ड्री मोड़ के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल CG 28 Q 5965 को रोका। तलाशी में आरोपी रामकृपाल बंसल उर्फ दिनेश उर्फ पाडे (निवासी पथरिया, उम्र 21 वर्ष) के पास से 4 पैकेट में कुल 3.972 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपए बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 65,000 रुपए का माल जप्त किया गया।

थाना सरगांव में आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा नशा उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे “पहल” अभियान के तहत जिले में अब तक 300 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 65 हजार लोगों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर फ्रॉड और यातायात नियमों की जानकारी दी जा चुकी है।

कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुशील बंछोर, सरगांव थाना प्रभारी संतोष शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
उप मुख्यमंत्री अरुण साव न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल, प्रतिभावान छात्रों का कि... मोदी सरकार का वीबीजी राम जी कानून : ग्रामीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम... आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली दौरा: प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण, थानों का निरीक्षण और सशक्त एप के उपयो... रक्तदान है पुण्य का कार्य : 25 लोगों ने किया रक्तदान, 50 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच... मनरेगा बचाओ संग्राम : लोरमी एवं डिंडौरी ब्लॉक कांग्रेस का संयुक्त आंदोलन। लोरमी: ग्राम रैतरा कला में त्रिदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं पर्वत दान महोत्सव संपन्न, 500 क्व... लोरमी: डिंडोल गांव में वी.बी.जी. रामजी योजना के तहत ‘जन जोहार चौपाल’ का आयोजन.. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन: मुंगेली में जागरूकता कार्यक्रमों से गूंजा माह भर, स्कूली ब... मनरेगा बचाओ धरना प्रदर्शन : कांग्रेस कोतरी कॉलेज का NSS सात दिवसीय शिविर सम्पन्न, युवाओं ने चलाए नशा मुक्ति व जागरूकता अभियान