उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावभाजपा प्रदेश अध्यक्षभारतीय जनता पार्टीभारतीय सेनामुंगेलीलोरमी

किसान पुत्र फौजी संतोष साहू बने भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक.…

मुंगेली/लोरमी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने लोरमी विकासखंड के डिंडोल ग्राम निवासी राष्ट्रसैनिक संतोष साहू को भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। सामान्य किसान परिवार में जन्मे संतोष साहू की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का विषय बनी हुई है।

17 वर्षों तक की सेना सेवा—सिपाही से कनिष्ठ अधिकारी तक का सफर

संतोष साहू ने वर्ष 1999 से 2016 तक भारतीय सेना के तोपखाना बेड़े में 17 वर्षों तक सेवा दी। सिपाही के रूप में भर्ती होकर उन्होंने अपनी लगन और पराक्रम से निम्न कनिष्ठ अधिकारी के पद तक का सफर तय किया। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे युवाओं को सेना भर्ती हेतु प्रेरित करते रहे और नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्य में अपना योगदान देते रहे।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका

सेना से लौटने के बाद संतोष साहू लगातार सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे।
वे भारतीय जनता पार्टी में—

व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य

पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही” के प्रदेश उपाध्यक्ष

लोरमी कृषि व्यापारी संघ के अध्यक्ष

जिला साहू संघ के संगठन सचिव

पूर्व सैनिक जिला संयोजक

लोरमी मंडल सोशल मीडिया प्रभारी
जैसी कई जिम्मेदारियाँ निभा चुके हैं।
संतोष साहू ने पार्टी में कार्य की शुरुआत अपने बूथ के बूथ अध्यक्ष के रूप में की, और आज उन्हें प्रदेश स्तर की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विशेष कार्यक्रमों में उल्लेखनीय भूमिका

उन्होंने कई महत्वपूर्ण सामाजिक एवं राष्ट्रवादी अभियानों में नेतृत्व किया—

शहीद सैनिकों की याद में विजय मशाल रैली

सीमा पर तैनात सैनिकों को राखी भेजने हेतु ऑपरेशन रक्षा सूत्र

कोरोना काल में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सेवाओं में सक्रिय सहयोग

राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान – खंड संयोजक

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह – खंड संयोजक

अनवरत श्रीराम कथा समिति लोरमी में उपकोषाध्यक्ष व सहसचिव

इन सभी दायित्वों में उनके कार्यों की व्यापक सराहना हुई है।

“नियुक्ति समाज सेवा का नया संकल्प” – संतोष साहू

नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए संतोष साहू ने कहा—
“यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ समाज सेवा का नया संकल्प है। पार्टी और संगठन का विश्वास मेरे उत्साह को और अधिक प्रबल करता है। आने वाले समय में मैं पूर्व सैनिकों को संगठन से जोड़ने, उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान तथा युवाओं के लिए सकारात्मक गतिविधियों के संचालन में पूरा समय और ऊर्जा समर्पित करूँगा।”

उन्होंने विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन महामंत्री पवन साय सहित सभी जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों तथा पूर्व सैनिक भाइयों का आभार व्यक्त किया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महापर्व... जन्मदिन पर पार्षद शशांक वैष्णव ने बच्चों संग बांटी खुशियां, आंगनबाड़ी में वितरित किया पूरक पोषण आहार पथरिया को डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: 3.16 करोड़ की घोषणाएं, एल्डरमैनों ने ली शपथ देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेषण गृह भेजे गए पूना फाउंडेशन की पहल: नारायणपुर लोरमी परसवारा के स्कूली बच्चों को मिली अध्ययन सामग्री जमीनी हकीकत परखने लोरमी पहुंचे जिला पंचायत सीईओ लोरमी नगर पालिका के नवनियुक्त एल्डरमैन ने ली शपथ.. लोरमी में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा... मानवता की मिसाल बनी मुंगेली पुलिस, आधी रात भटक रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को सकुशल परिजनों से मि...