क्राइमछत्तीसगढ़जनहितजरा हटकेपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसाइबर क्राइम

लोरमी में साइबर ठगों की करतूत! प्रतिष्ठित व्हाट्सएप ग्रुप पर हैकर का हमला, सदस्य रहे सतर्क..

डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच लोरमी शहर के एक प्रतिष्ठित व्हाट्सएप ग्रुप को निशाना बनाने की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, हैकरों ने शहर के एक सम्मानित व्यक्ति के मोबाइल फोन को हैक कर लिया और उनकी पहचान का दुरुपयोग करते हुए ग्रुप के अन्य सदस्यों को कॉल करने एवं संदिग्ध लिंक और फोटो भेजने लगे।

सौभाग्य से, ग्रुप के सतर्क सदस्यों ने हैकर की इस हरकत को तुरंत पहचान लिया। सभी को सावधान करते हुए संदेश प्रसारित किया गया कि किसी भी संदिग्ध लिंक या फोटो को न खोलें, अन्यथा मोबाइल फोन हैक होने का खतरा हो सकता है।

इस घटना के बाद से ग्रुप के सभी सदस्य सतर्क हैं। वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार लोरमी एवं मुंगेली जिला पुलिस साइबर अपराधों के प्रति पहले से ही अलर्ट मोड पर है और लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज से बचें तथा ऐसे मामलों की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी