कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकबाल अपराधमुंगेलीलोरमीवनांचल

खुड़िया में “पहल” कार्यक्रम — 756 विद्यार्थियों को पुलिस ने दी जागरूकता की सीख..

पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में चौकी खुड़िया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को “पहल” जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 756 विद्यार्थी, 200 से अधिक पुलिसकर्मी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

पुलिस स्टाफ और जनप्रतिनिधि

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सामाजिक, कानूनी और नैतिक रूप से सशक्त बनाना था। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को साइबर सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव, अपराध से बचाव और कानून पालन के महत्व पर प्रेरक जानकारी दी।

जानकारी लेते स्कूली छात्र

इस अवसर पर डीएसपी श्री संजय साहू, चौकी प्रभारी माधव टांडिया, प्राचार्य एस.पी. मरावी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सिंदराम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से खुलकर संवाद कर अपने सवाल पूछे।

“पहल” कार्यक्रम ने न सिर्फ छात्रों में सामाजिक जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना बढ़ाई, बल्कि पुलिस-जन सहयोग को भी मजबूत किया। ग्रामीण अंचल में ऐसे आयोजन सुरक्षा और सौहार्द की दिशा में प्रभावी कदम साबित हो रहे हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद.. संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार...