अपराध पर पुलिस सफलकच्चा शराबक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीशराब दुकानशराब माफियासफलता

लोरमी पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब तस्कर व फरार वारंटी गिरफ्तार..

गुरुवार 16 अक्टूबर 2025 – पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन और एएसपी नवनीत कौर छाबड़ा व डीएसपी नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में लोरमी पुलिस ने अवैध शराब तस्करों और फरार वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बघनीभांवर में दबिश देकर राजीव धुर्वे (36 वर्ष) को 6 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा। आरोपी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिस पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।

इसी दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी दीपेश कश्यप (23 वर्ष), निवासी पैजनिया को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव सहित उनि गणपति राव, निर्मल घोष, प्र.आर. शेषनारायण कश्यप, आर. ईश्वर मरावी, युगल किशोर उपाध्याय, पुरुषोत्तम ध्रुव और राजू साहू की सराहनीय भूमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष