खास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमीवन विभागवनांचलवन्य जीवों की तस्करीसफलता

वन्यजीव शिकार के लिए 2 किमी तक बिछाया करंट वाला तार, आरोपी जेल भेजा गया।

लोरमी वन विभाग से मिली जानकारी वन्यजीवों के अवैध शिकार की नीयत से बिजली का करंट प्रवाहित तार बिछाने वाले आरोपी को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वन परिक्षेत्र खुड़िया के ग्राम बघर्रा निवासी गेंदलाल यादव पिता रामकुमार यादव ने 11 केवी लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर करीब 2 किलोमीटर तक जेई तार बांस की खूंटी के सहारे फैलाया था। गश्ती के दौरान परिसर घानाघाट (कक्ष क्रमांक 1524 पीएफ) में यह करतूत पकड़ी गई।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इस पर वन विभाग ने वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2, 9, 51, 52 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में राजेश पाटले (वनपाल), मनोहर यादव, ओमप्रकाश खुंटे, आशीष बुनकर, शिवचरण यादव और अनिल महिलांगे की अहम भूमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महापर्व...