क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावनगरी निकाय मंत्रीपुलिस अधीक्षकरायपुरसफलतासाइबर क्राइमसिमगा

अपराधियों पर नजर रखेगा सिमगा का “सिटी सर्विलांस” – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…


उप मुख्यमंत्री ने किया सिटी सर्विलांस का शुभारंभ, शहर में लगाए गए 40 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज सिमगा थाना परिसर में सिटी सर्विलांस सिस्टम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा — “सिमगा में शुरू हुआ यह सिटी सर्विलांस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में मील का पत्थर साबित होगा।”

सिमगा नगर में 40 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो दिन-रात हर गतिविधि पर नजर रखेंगे और वाहनों के नंबर तक ट्रेस कर सकेंगे।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि अब “तीसरी आंख” से पूरे शहर पर पैनी निगरानी रखी जाएगी, जिससे अपराधों पर अंकुश लगेगा।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, जनपद अध्यक्ष श्री दौलत राम पाल, सदस्य श्री चंद्रप्रकाश टोंड्रे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी