कलेक्टरक्राइमखाध विभागखास खबरघोटालाछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेली

धान खरीदी में 65 लाख का गबन — केंद्र प्रभारी गिरफ्तार।

बुधवार 8 अक्तूबर 2025 –  धान खरीदी में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए फास्टरपुर पुलिस ने धान खरीदी केंद्र तरवरपुर के प्रभारी सरजू बघेल को गिरफ्तार किया है।
जांच में पाया गया कि वर्ष 2024-25 में केंद्र से 2,094.64 क्विंटल धान, जिसकी कीमत लगभग ₹65 लाख 02 हजार 684, गबन की गई थी।

मामला उजागर होने पर सहायक आयुक्त सहकारिता की रिपोर्ट के आधार पर बैंक शाखा प्रबंधक सुमरनदास मानिकपुरी ने थाना फास्टरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 65/2025 धारा 318(4), 316(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को ग्राम फंदवानीकापा से दबिश देकर गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से धान खरीदी रजिस्टर भी जब्त किया।
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

कार्यवाही में: थाना प्रभारी फास्टरपुर गिरीजा शंकर यादव, सउनि. विजय बंजारे, आरक्षक तीजराम यादव, अतुल सिंह, बुंदेल पटेल सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी