कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़बिजली विभागबिलासपुर

“कनिष्ठ यंत्री से सहायक यंत्री के पद पर 70% पदोन्नति कोटा बहाली हमारी न्यायोचित माँग – अब संघर्ष निर्णायक”

छत्तीसगढ़ स्टेट विद्युत मंडल डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन
दिनांक : 06 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ स्टेट विद्युत मंडल डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने घोषणा की है कि अभियंताओं के साथ हो रहे लगातार अन्याय और उपेक्षा को अब किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

हमारी सबसे बड़ी और न्यायोचित माँग है —
➡️ कनिष्ठ यंत्री से सहायक यंत्री पद पर 70% पदोन्नति कोटा की तत्काल बहाली।

यह माँग वर्षों से लंबित है और बार-बार की अनदेखी अभियंताओं के मनोबल पर गहरा आघात पहुँचा रही है।

दिनांक 02 सितम्बर 2025 को CSEB DEA द्वारा आयोजित गेट मीटिंग के बाद बगिया जाकर हमारे संघ के प्रतिनिधि द्वारा माननीय मुख्यमंत्री (ऊर्जा मंत्री) से मिलकर इस विषय पर विस्तृत चर्चा की गई थी एवं साथ ही साथ CSPGCL & CSPDCL के चेयरमैन तथा प्रबंध निदेशकों से इस विषय पर विस्तृत चर्चा हुई थी। किंतु अब तक कोई ठोस निर्णय या कार्यवाही न होने से अभियंताओं में गहरी नाराज़गी और असंतोष व्याप्त है।

✦ आंदोलन कार्यक्रम ✦
1. 05 – 08 अक्टूबर 2025 : सभी कार्यस्थलों पर काली पट्टी लगाकर विरोध एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में ज्ञापन।
2. 09 अक्टूबर 2025 : रायपुर मुख्यालय, विद्युत सेवा भवन में विशाल ज्ञापन प्रदर्शन।
3. 18 नवम्बर 2025 : एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन।
4. 25 नवम्बर 2025 से : अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन।

✦ प्रमुख माँगें ✦

✔ अभियंताओं के लिए 70% प्रमोशन कोटा तत्काल बहाल किया जाए।
✔ वर्षों से लंबित रिक्त पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए।
✔ अभियंताओं की वरिष्ठता एवं सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
✔ अन्य सभी लंबित माँगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए।

✦ रोजगार पर व्यापक प्रभाव ✦

यदि कनिष्ठ यंत्री से सहायक यंत्री पदोन्नति कोटा बहाल नहीं हुआ तो —
• कनिष्ठ यंत्री (J.E.) के प्रमोशन रुक जाएंगे और J.E. के पद रिक्त नहीं होंगे।
• परिणामस्वरूप, छत्तीसगढ़ में J.E. की सीधी भर्ती लगभग 15 वर्षों तक बंद हो जाएगी।
• J.E. भर्ती में केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय डिप्लोमा धारक एवं बी.ई/बी.टेक होल्डर ही पात्र होते हैं। इसका सीधा असर प्रदेश के पॉलिटेक्निक छात्रों और डिप्लोमा इंजीनियरों एवं डिग्री धारी इंजीनियर के रोजगार पर पड़ेगा।
• दूसरी ओर सहायक यंत्री (A.E.) की सीधी भर्ती ऑल इंडिया लेवल पर होती है, जिससे बाहर के राज्यों के उम्मीदवार भी शामिल होते हैं।
• इस प्रकार छत्तीसगढ़ के डिप्लोमा धारकों के साथ-साथ स्थानीय डिग्रीधारी इंजीनियर युवाओं का भी रोजगार अवसर छिन जाएगा।

स्पष्ट है कि यह निर्णय न केवल वर्तमान अभियंताओं के साथ अन्याय है, बल्कि प्रदेश के हजारों तकनीकी छात्रों और बेरोजगार युवाओं के भविष्य और रोजगार के अधिकार पर भी सीधा प्रहार है।

✦ संघ की चेतावनी ✦

यदि हमारी माँगों पर शीघ्र एवं ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन और भी कठोर, व्यापक एवं राज्यव्यापी होगा।
इससे उत्पन्न परिस्थितियों की पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन एवं शासन की होगी।

इस विषय को लेकर आज 06.10.2025 को शाम 4 बजे विद्युत कंपनी क्षेत्रीय मुख्यालय तिफरा बिलासपुर में सभी डिप्लोमा अभियंता संघ के केंदीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी, AE और JE इकठ्ठे होकर जमकर नारेबाजी की गई और कार्यपालक निदेशक बिलासपुर को इस विषय पर ज्ञापन दिया गया।
डिप्लोमा अभियंता संघ के सभी मांगों पर महासंघ एवं संविंदा कर्मचारी संघ सभी ने अपना समर्थन दिया है।

बी. बी. जायसवाल
अध्यक्ष
छ.रा.वि.मंडल डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ‎

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
देवरहा बाबा आश्रम पुडू में एकदिवसीय संत दर्शन मेला संपन्न, नव निर्मित रामकुटी का लोकार्पण कर्मचारी-अधिकारियों की 11 सूत्रीय मांगें: फेडरेशन का जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रदर्शन। लोरमी में “गौ सम्मान आवाहन अभियान” का व्यापक प्रचार-प्रसार, गाँव-गाँव पहुँची जागरूकता की अलख नगर पालिका लोरमी सक्रिय मोड में: खुले बोरवेल्स की कैपिंग शुरू, नागरिकों से सहयोग की अपील सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न...