अपराध पर पुलिस सफलआबकारी विभागकलेक्टरक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जिला जेलपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीशुष्क दिवस

अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश, थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव की बड़ी कार्यवाही।

गुरुवार 2 अक्टूबर 2025 – नवरात्रि व दशहरा पर्व को देखते हुए असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शराब परिवहन करने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल से शराब लेकर परसवारा से विचारपुर की ओर जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने तत्काल घेराबंदी कर आम बगीचा डिडौल रोड पर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश शिकारी (19 वर्ष) और संतोष शिकारी (40 वर्ष) निवासी शिकारीडेरा परसवारा के रूप में हुई।
आरोपियों के पास से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 1600 रुपए) और होंडा साइन मोटरसाइकिल (कीमत 50,000 रुपए) बरामद की गई। कुल जप्ती की कीमत 51,600 रुपए आंकी गई। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 30(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने कहा कि त्यौहार के समय किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यवाही में सउनि निर्मल घोष, आरक्षक मनोज नेताम, भाईराम साहू व साइबर टीम का विशेष योगदान रहा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी