आबकारी विभागकलेक्टरक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेली

ग्राम कोदवाबानी में आबकारी विभाग की दबिश, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

शुक्रवार 26 सितंबर 2025  जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग लगातार मुस्तैदी दिखा रहा है। कलेक्टर मुंगेली श्री कुन्दन कुमार के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय के मार्गदर्शन में बुधवार 24 सितंबर को ग्राम कोदवाबानी में बड़ी कार्रवाई की गई।
आबकारी वृत्त मुंगेली प्रभारी श्री जयसिंह मरकाम एवं उनकी टीम ने दबिश देकर 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की। इस दौरान आरोपी लोकेश्वर निर्मलकर, पिता श्री सुखी राम निर्मलकर, निवासी ग्राम कोदवाबानी, थाना लालपुर, जिला मुंगेली के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की गैर जमानती धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।आबकारी विभाग की इस कार्यवाही से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब बेचने और बनाने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
देवरहा बाबा आश्रम पुडू में एकदिवसीय संत दर्शन मेला संपन्न, नव निर्मित रामकुटी का लोकार्पण कर्मचारी-अधिकारियों की 11 सूत्रीय मांगें: फेडरेशन का जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रदर्शन। लोरमी में “गौ सम्मान आवाहन अभियान” का व्यापक प्रचार-प्रसार, गाँव-गाँव पहुँची जागरूकता की अलख नगर पालिका लोरमी सक्रिय मोड में: खुले बोरवेल्स की कैपिंग शुरू, नागरिकों से सहयोग की अपील सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न...