क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीवनांचल

मानियारी नदी में अधेड़ की नग्न लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।

लोरमी (मनियारी)। वनांचल क्षेत्र के ग्राम महामाई के पास मानियारी नदी में मंगलवार को एक अधेड़ व्यक्ति की नग्नावस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँची खुड़िया चौकी पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 52 वर्षीय धरमु बैगा पिता कोंदा बैगा निवासी ग्राम राजक, 12 सितंबर की शाम करीब 5 बजे नहाने के लिए नदी गया था। उसी दौरान अचानक आई बाढ़ की चपेट में बह जाने की आशंका जताई जा रही है। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने ग्राम महामाई के पास मानियारी नदी में अज्ञात लाश देखी और तत्काल पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी माधव टांडिया ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकलवाया। बाद में परिजनों ने शव की पहचान धरमु बैगा के रूप में की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शव नदी किनारे मुँह के बल पड़ा हुआ था और उस पर कोई कपड़ा नहीं था। कपड़े नदी में कहाँ बह गए या कोई अन्य कारण है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता — 1 माह में 94 गुमशुदा व्यक्तियों का हुआ सकुशल पता पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सुशासन का शंखनाद — विनय साहू मुंगेली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाले आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप... हत्या मामलों की विवेचना पर पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण... मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद.. लोरमी: बूथ क्रमांक 242 डिंडोल में चौपाल के माध्यम से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 13... जेईई मेन में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोतरी के छात्रा रचना का उत्कृष्ट प्रदर्शन...