आबकारी विभागखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीशराब दुकानशराब माफिया

अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार।

मुंगेली। जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग की टीम ने शनिवार 14 सितम्बर 2025 को गश्त के दौरान मिली पुख्ता सूचना के आधार पर ग्राम डूमरहा (थाना चिल्फी) में दबिश दी।

आबकारी उप निरीक्षक श्री अमित शाह और उनकी टीम ने आरोपी राजेश कुमार बंजारे के मकान की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान 35 नग पाव देसी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 मिलीलीटर, कुल 6.3 बल्क लीटर) बरामद की गई। आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में आबकारी कांस्टेबल हरिचरण खूँटे और पूरी टीम का योगदान सराहनीय रहा।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसी प्रकार की सख्त कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
देवरहा बाबा आश्रम पुडू में एकदिवसीय संत दर्शन मेला संपन्न, नव निर्मित रामकुटी का लोकार्पण कर्मचारी-अधिकारियों की 11 सूत्रीय मांगें: फेडरेशन का जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रदर्शन। लोरमी में “गौ सम्मान आवाहन अभियान” का व्यापक प्रचार-प्रसार, गाँव-गाँव पहुँची जागरूकता की अलख नगर पालिका लोरमी सक्रिय मोड में: खुले बोरवेल्स की कैपिंग शुरू, नागरिकों से सहयोग की अपील सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न...