कच्चा शराबक्राइमखास खबरगांजा तस्करछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीशराब दुकानशराब माफिया

ग्राम पैजनिया में अवैध शराब तस्करों पर लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

ग्राम पंचायत पैजनिया में अवैध शराब और गांजा तस्करी पर कार्रवाई की मांग को लेकर बीते दिन महिला सरपंच वंदना कश्यप ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। उसी के बाद थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव के नेतृत्व में लोरमी पुलिस ने बुधवार सुबह से ही ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग टीम बनाकर गांव में दबिश दी। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 17.4 लीटर अवैध शराब बरामद की गई—

30 नग देशी प्लेन मदिरा (5.4 बल्क लीटर) – कीमत ₹2400

कच्ची महुआ शराब 12 लीटर – कीमत ₹1800
 कुल जब्ती मूल्य: ₹4200

गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ संजय कश्यप पिता श्रवण (35 वर्ष)
2️⃣ श्रीमती मालती कश्यप पति दशरथ (38 वर्ष)
3️⃣ श्रीमती मानकी उर्फ भूरी कश्यप पति रामकुमार (50 वर्ष) – सभी निवासी ग्राम पैजनिया, थाना लोरमी

आरोपियों के पास से बरामद शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जब्ती के बाद थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 504, 505, 506/25, धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

 कार्रवाई का नेतृत्व और टीम
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटील के मार्गदर्शन में की गई।
थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव के साथ सउनि रामकुमारी यादव, निर्मल घोष, प्र.आर शेषनारायण कश्यप, प्र.आर जयप्रकाश दुबे, आर ईश्वर मरावी, आर युगल किशोर उपाध्याय, आर पुरुषोत्तम ध्रुव, आर अनिल कश्यप एवं सैनिक कुलदीप राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

 पुलिस का संदेश:
“अवैध शराब, जुआ-सट्टा व असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। क्षेत्र की शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत.. मुंगेली के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव. मुंगेली जिले को 7 सड़कों की सौगात, ₹20.30 करोड़ मंजूर; लोरमी की सड़कों को भी मिलेगी मजबूती.. कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहाँ से होगी : डिप्टी सीएम अरुण साव.. मुंगेली: सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या। लोरमी: कारीडोंगरी के जंगल में बाघिन के पगमार्क, दो चीतल मृत मिलने से वन विभाग अलर्ट.. राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम के कोच होंगे वीरेंद्र यादव.. मुंगेली व्यापार मेला-2026 का ब्रॉशर विमोचित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी शुभकामनाएं..