क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जरा हटके खबरपुलिस अधीक्षकमहिला संघमुंगेलीलोरमीशराब दुकानशराब माफिया

गांवों में नशाबंदी को लेकर महिलाओं ने खोला मोर्चा।

मुंगेली/लोरमी।
क्षेत्र में फैल रहे अवैध शराब और नशाखोरी के कारोबार के खिलाफ अब गांव की महिलाएं खुलकर मैदान में आ गई हैं। ग्राम पंचायत पैजनिया की महिला सरपंच वंदना कश्यप के नेतृत्व में सैकड़ों महिला और पुरुष मंगलवार को जनदर्शन मुंगेली एवं लोरमी थाना पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपते हुए पंचायत क्षेत्र में पूर्ण नशाबंदी की मांग की।

महिला सरपंच वंदना कस्यप

ग्रामीणों का कहना है कि गाँव-गाँव में अवैध शराब बिक रही है, जिससे छोटे-छोटे बच्चों तक में नशे की लत पनपने लगी है। युवाओं की पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंस रही है और सामाजिक ताने-बाने को नुकसान हो रहा है।

महिला सरपंच ने प्रशासन को चेतावनी दी कि –

> “यदि समय रहते अवैध शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगी, तो महिला कमांडो मोर्चा खोलकर उग्र आंदोलन करेंगी।”

वहीं, इस दौरान लोरमी थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि हर स्तर पर मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया और ग्रामीणों को किसी भी शिकायत के लिए मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए।

अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासनिक स्तर पर कदम उठाकर पंचायत क्षेत्र को सचमुच पूर्ण नशामुक्त किया जा सकेगा या फिर महिलाओं का यह आंदोलन और तेज़ होगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में नवपदस्थ एसडीओपी बी.एल. सिंह का आदिवासी समाज ने किया स्वागत खपरीकलां में जन आरोग्य समिति के सदस्यों और मितानिनों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण. खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत.. मुंगेली के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव. मुंगेली जिले को 7 सड़कों की सौगात, ₹20.30 करोड़ मंजूर; लोरमी की सड़कों को भी मिलेगी मजबूती.. कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहाँ से होगी : डिप्टी सीएम अरुण साव.. मुंगेली: सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या। लोरमी: कारीडोंगरी के जंगल में बाघिन के पगमार्क, दो चीतल मृत मिलने से वन विभाग अलर्ट..