खास खबरछत्तीसगढ़पत्रकार संघरायपुर

रायपुर जिले के युवा स्टेट हेड अजीत यादव को मिला ‘बेस्ट स्टेट हेड उत्कृष्ट पत्रकारिता’ सम्मान।

रायपुर/जांजगीर- पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहे रायपुर जिले के युवा पत्रकार और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के स्टेट हेड अजीत यादव को ‘बेस्ट स्टेट हेड उत्कृष्ट पत्रकारिता’ सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें जांजगीर ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के 10वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए पत्रकार और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अखबार के प्रधान संपादक राजेश सिंह क्षत्री ने विशेष रूप से अजीत यादव की पत्रकारिता और उनके समर्पण को सराहा। सम्मान स्वरूप उन्हें शाल, श्रीफल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

मीडिया करियर की मिसाल बने अजीत यादव

अजीत यादव ने रायपुर–मुंगेली से निकलकर पत्रकारिता को अपना करियर चुना। पिछले 13 वर्षों से अधिक के अपने पत्रकारिता सफर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण संस्थानों में कार्य किया और 2016 से वे लगातार छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से जुड़े हुए हैं।
जिला ब्यूरो और संभाग ब्यूरो से होते हुए आज वे अखबार के युवा स्टेट हेड बने हैं। उनकी मेहनत और लगन से अखबार को न केवल विस्तार मिला बल्कि यह पाठकों की जुबान पर एक विश्वसनीय नाम बन सका।

खोजी पत्रकारिता में बुलंद पहचान

अजीत यादव को इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं। वे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस द्वारा खोजी पत्रकारिता श्रेणी में दो बार उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार पाने वाले एकमात्र पत्रकार हैं।
उन्होंने अब तक कई बड़े और संवेदनशील मुद्दों पर रिपोर्ट तैयार की, जिनमें शामिल हैं—

प्रदूषित नदियों की वास्तविक स्थिति

जनप्रतिनिधियों की विदेश यात्राओं का सच

सांसदों द्वारा रिश्तेदारों की नियुक्तियाँ

फर्जी जर्नल्स का खुलासा

एलआईसी की लैप्स पॉलिसियां

राजनेताओं को दी गई मानद डिग्रियां

बैंकों द्वारा जनधन खातों में पैसे डालने जैसी गड़बड़ियाँ

इन खुलासों ने न केवल जनसरोकारों को सामने लाया बल्कि प्रशासन और व्यवस्था को भी कटघरे में खड़ा किया।

सामाजिक सरोकार और संगठनात्मक भूमिका

पत्रकारिता के अलावा अजीत यादव कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं। वे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के प्रदेश संगठन मंत्री हैं। सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय विषयों पर उनके सारगर्भित लेखन ने भी उन्हें विशेष पहचान दिलाई है।

प्रेरणास्रोत बनी कार्यशैली

आज की पत्रकारिता जहाँ अक्सर टीआरपी और सतही खबरों तक सिमटकर रह गई है, वहीं अजीत यादव उन चुनिंदा पत्रकारों में गिने जाते हैं जो तथ्यों की गहराई में जाकर सच्चाई सामने लाने का साहस रखते हैं। उनकी कार्यशैली नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका मानना है कि “पत्रकारिता केवल खबरों का मंच नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने और समाज में पारदर्शिता लाने का मिशन है।”

समारोह में उपस्थित गणमान्य

जांजगीर ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में कई दिग्गज हस्तियाँ मौजूद रहीं। इनमें विधायक व्यास कश्यप, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश पैगवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सूरज व्यास कश्यप, सत्यनिज नाम सेवा संस्थान के संस्थापक संत कबड्डी दास, नीति आयोग के संयुक्त संचालक विजय पाण्डेय, लोक कलाकार डॉ. लक्ष्मी करियारे, डॉ. सूरज श्रीवास सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

सम्मान पाकर भावुक हुए अजीत यादव

सम्मान मिलने पर अजीत यादव ने कहा कि यह उपलब्धि उनके अकेले की नहीं है बल्कि उनके माता-पिता, गुरुओं, पत्नी अनामिका यादव और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से अखबार के प्रधान संपादक राजेश सिंह क्षत्री का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें निरंतर प्रेरणा और मार्गदर्शन दिया।

मेहनत और निडर पत्रकारिता के बल पर

रायपुर जिले के युवा पत्रकार अजीत यादव ने यह साबित किया है कि लगन, मेहनत और निडर पत्रकारिता के बल पर कोई भी नई ऊँचाइयाँ छू सकता है। ‘बेस्ट स्टेट हेड उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान’ केवल उनकी उपलब्धि नहीं, बल्कि उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा है जो पत्रकारिता को मिशन मानकर समाज में बदलाव लाने का सपना देखते हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत.. मुंगेली के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव. मुंगेली जिले को 7 सड़कों की सौगात, ₹20.30 करोड़ मंजूर; लोरमी की सड़कों को भी मिलेगी मजबूती.. कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहाँ से होगी : डिप्टी सीएम अरुण साव.. मुंगेली: सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या। लोरमी: कारीडोंगरी के जंगल में बाघिन के पगमार्क, दो चीतल मृत मिलने से वन विभाग अलर्ट.. राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम के कोच होंगे वीरेंद्र यादव.. मुंगेली व्यापार मेला-2026 का ब्रॉशर विमोचित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी शुभकामनाएं..