खास खबरछत्तीसगढ़जरा हटके खबरजैविक खेतीप्राकृतिक मनोरममुंगेलीलोरमी

प्राकृतिक खेती से किसानों के आदर्श बने राकेश तिवारी – “विषमुक्त भोजन ही तनावमुक्त जीवन की कुंजी”

मुंगेली। छत्तीसगढ़ किसान संघर्ष समिति के प्रांताध्यक्ष और प्रतिष्ठित किसान श्री राकेश तिवारी आज खेती में नवाचार के पर्याय बन चुके हैं। लगभग 10 एकड़ भूमि पर वे वर्षों से रसायन मुक्त, गौ-आधारित प्राकृतिक खेती कर रहे हैं और किसानों को नई राह दिखा रहे हैं।

08 फिट लंबा हुआ जिमीकंद का पौधा

श्री तिवारी न सिर्फ खेती करते हैं बल्कि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था से जुड़े प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षक भी हैं। वे नियमित रूप से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाकर किसानों को गौ-आधारित खेती के गुर सिखाते हैं। उनकी प्रेरक यात्रा और खेती के अनुभव समय-समय पर सोशल मीडिया के वीडियो, रील और ब्लॉग के माध्यम से हजारों किसानों तक पहुँच रहे हैं।

हमसे चर्चा में श्री तिवारी ने कहा –
“जैसे हर परिवार अपने डॉक्टर, वकील और हेल्थ एडवाइज़र की सेवाएं लेता है, उसी तरह जिस दिन परिवार अपने लिए एक ‘फैमिली किसान’ को अपनाएगा, उस दिन हमारी थाली में शुद्ध, सात्विक और जहरमुक्त भोजन पहुँचेगा। यही हमारे विषमुक्त भोजन और तनावमुक्त जीवन की असली परिकल्पना होगी।”

प्राकृतिक खेती को अपनाने और इसके महत्व को समझाने की दिशा में उनका यह संदेश न केवल किसानों बल्कि आम जनमानस के लिए भी प्रेरणा बन रहा है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रिंस बघेल कृषि केंद्र का शुभारंभ.. भूतकछार में गूंजा बिरसा मुंडा का गौरव, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया प्रतिमा का अनावरण.. बरगद की छांव में सजी जनचौपाल, ग्रामीणों से रूबरू हुए जनप्रतिनिधि, सुनी समस्याएं और दिए समाधान के निर... पत्रकारों संग डिप्टीसीएम अरुण साव की ‘चाय पर चर्चा’, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुआ संवाद महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के लिए करें कार्य : डिप्टी सीएम अरुण साव वार्ड क्रमांक 18 में डस्टबिन वितरण, स्वच्छता अभियान को मिला नया बल मां शीतला मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव 15 से 17 जून तक... मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल डिंडोरी ने किया हनुमान चालीसा पाठ, स्वच्छता अभियान और... विश्व साइकिल दिवस पर मुंगेली पुलिस ने निकाली साइकिल रैली, फिटनेस के प्रति किया जागरूक.. सुशासन तिहार 2026: राम्हेपुर में कल लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, स्वनिधि योजना पंजीयन सहित मिलेगी कई...