उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावनई दिल्लीप्रधानमंत्री श्री नरेंद्रमोदीभजपा राट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डाभाजपा प्रदेश अध्यक्षभारतीय जनता पार्टीमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायमुंगेलीलोरमी

सेवा पखवाड़ा” के लिए मुंगेली भाजपा ने घोषित की संयोजक मंडली।

मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “सेवा पखवाड़ा” की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने जिला संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा की है।

घोषित सूची के अनुसार, श्री विनय साहू को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सह संयोजकों में भागीरथी यादव (मुंगेली), कैलाश सिंह ठाकुर (सरगांव), पवन पाण्डेय (सोढार) और परमानंद साहू (सरगांव) को शामिल किया गया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत पूरे जिले में सेवा कार्य, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान, पौधारोपण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग से जुड़कर सेवाभाव का संदेश देंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को पार्टी “सेवा भाव” के रूप में मनाती है और यह पखवाड़ा जनसेवा को समर्पित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि संयोजक मंडली अपने नेतृत्व में इस अभियान को जिलेभर में सफल बनाएगी।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से कि... लोरमी में नवपदस्थ एसडीओपी बी.एल. सिंह का आदिवासी समाज ने किया स्वागत खपरीकलां में जन आरोग्य समिति के सदस्यों और मितानिनों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण. खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत.. मुंगेली के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव. मुंगेली जिले को 7 सड़कों की सौगात, ₹20.30 करोड़ मंजूर; लोरमी की सड़कों को भी मिलेगी मजबूती.. कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहाँ से होगी : डिप्टी सीएम अरुण साव.. मुंगेली: सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या।