खास खबरछत्तीसगढ़जनहितजिला न्यालयपुलिस अधीक्षकमुंगेलीसड़क दुर्घटना

हिट एंड रन मुआवजा योजना 2022 पर मुंगेली में बैठक सड़क दुर्घटनाओं पीड़ितों को त्वरित न्याय और मुआवजा सुनिश्चित करने पर जोर।


सुप्रीम कोर्ट के आदेश और सालसा (State Legal Services Authority) के दिशा-निर्देशों के तहत जिला न्यायालय परिसर मुंगेली में हिट एंड रन मुआवजा योजना 2022 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी ने की।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने एस. राजशेखरन विरुद्ध यूनियन ऑफ इंडिया मामले में 12 जनवरी 2024 को आदेश पारित किया था, जिसके तहत हिट एंड रन दुर्घटनाओं से पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने और मुआवजा प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रावधान किया गया है।

बैठक में हुई चर्चाएं

बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया –

सड़क दुर्घटनाओं में अज्ञात वाहनों से हुई मौतों और गंभीर चोटों के मामलों में त्वरित कम्पनसेशन प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।

पीड़ित पक्षकारों के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए।

मृत्यु अथवा गंभीर चोट के मामलों में निर्धारित मुआवजे की राशि शीघ्र वितरित की जाए।

पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर तैयार कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराए जाएं।

अधिकारियों की उपस्थिति

बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री कंचन लता आचला, दावा अधिकारी श्री अजय सतनुज, डिप्टी कलेक्टर मुंगेली और पुलिस विभाग से उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार साहू सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

न्यायपालिका की प्राथमिकता

जिला न्यायाधीश श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी ने कहा कि हिट एंड रन पीड़ित परिवारों को समय पर न्याय और आर्थिक सहायता दिलाना न्यायपालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने और पीड़ित परिवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।

 

 

 

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली दौरा: प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण, थानों का निरीक्षण और सशक्त एप के उपयो... रक्तदान है पुण्य का कार्य : 25 लोगों ने किया रक्तदान, 50 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच... मनरेगा बचाओ संग्राम : लोरमी एवं डिंडौरी ब्लॉक कांग्रेस का संयुक्त आंदोलन। लोरमी: ग्राम रैतरा कला में त्रिदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं पर्वत दान महोत्सव संपन्न, 500 क्व... लोरमी: डिंडोल गांव में वी.बी.जी. रामजी योजना के तहत ‘जन जोहार चौपाल’ का आयोजन.. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन: मुंगेली में जागरूकता कार्यक्रमों से गूंजा माह भर, स्कूली ब... मनरेगा बचाओ धरना प्रदर्शन : कांग्रेस कोतरी कॉलेज का NSS सात दिवसीय शिविर सम्पन्न, युवाओं ने चलाए नशा मुक्ति व जागरूकता अभियान एक ही व्यक्ति दो जगह नौकरी करते पकड़ा गया!जिला अस्पताल मुंगेली में जांच के आदेश, बैंक मैनेजर की भूमि... हमारा संस्कार और विचार भारतीय होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव...