आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जरा हटके खबरमुंगेलीलोरमीसामाजिकसिख समाज

लोरमी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश दिवस श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया।

लोरमी सवांददाता विशाल यादव की खास रिपोर्ट

लोरमी 24 अगस्त 2025
स्थानीय गुरुद्वारा साहिब में 24 अगस्त को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। इस अवसर पर साध-संगत ने सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 4:30 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश से हुई। संगत ने निर्धारित ड्रेस कोड के अनुसार, वीरों ने सफेद कुर्ता-पजामा एवं नीली पगड़ी तथा माताओं-बहनों ने सफेद वस्त्र व नीला दुपट्टा धारण किया। इसके उपरांत सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब पहुंचने के बाद सहज पाठ की समाप्ति एवं शब्द-कीर्तन का आयोजन किया गया।

शब्द-कीर्तन उपरांत साध-संगत को नाश्ते की सेवा प्रदान की गई। रात्रि के विशेष दीवान में 8 बजे से 9:30 बजे तक कीर्तन हुआ, जिसके बाद लंगर की सेवा रितु छाबड़ा एवं खामी परिवार की ओर से करवाई गई।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रधान अनिल सलूजा, उपप्रधान राजेंद्र सलूजा,मंजीत सलूजा अमन सलूजा, निक्की सलूजा, पूजा सलूजा, ममता सलूजा, सुदेश सलूजा, रेनू साहनी, अनीशा सलूजा, रविका सलूजा, चांदनी सलूजा, मोना उपवेज, अंजलि सलूजा, पप्पू छाबड़ा, लीना छाबड़ा, शुभई छाबड़ा, सोनी सलूजा, दलजीत सलूजा एवं शुभी सलूजा सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

पूरे कार्यक्रम के दौरान गुरु की बाणी और कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा और संगत ने आपसी प्रेम, एकता एवं सेवा का संदेश दिया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास, डिप्टी सीएम अरुण साव को मिले 521 आवेदन.. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में डटे लोरमी के युवा.. मुंगेली में गरबा महोत्सव और जगराता के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश, 7 हजार श्रद्धालुओं को किया जागरूक... मुंगेली: निर्माणाधीन हाईस्कूल से सरिया चोरी, डिंडौरी पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार... मुंगेली में महिला मोर्चा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल.. लोरमी-खपरीकलां: बच्चों को छोड़कर लौट रही स्कूल बस पलटी, हादसे में बच्चे बाल-बाल बचे... लोरमी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; चालक के खिलाफ वन अपराध दर्ज... बेलगहना में 25 अक्टूबर को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, 70 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना.. मुंगेली: 22 घंटे की तलाश के बाद मिला 6 साल के मासूम का शव, गांव में पसरा मातम.. चातरखार के पास दर्दनाक सड़क हादसा: मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत,