अपर कलेक्टरकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितमुंगेलीशिक्षा

जर्जर भवनों में बंद होंगी कक्षाएं, हर स्कूल, आंगनवाड़ी और छात्रावास की होगी सुरक्षा जांच।

10 अगस्त 2025- रविवार

कलेक्टर का सख्त फरमान: सुरक्षित भवन ही बनेगा पाठशाला

जिले के बरदुली स्थित प्राथमिक शाला में छत का प्लास्टर गिरने की घटना के संदर्भ में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने वीसी के माध्यम से सभी एसडीएम सहित संबंधित अधिकारियों को को स्पष्ट शब्दों में कहा कि “बच्चों की सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है, किसी भी जर्जर भवन में पढ़ाई नहीं होगी।” उन्होंने आंगनबाड़ी, छात्रावास और सभी स्कूल भवनों की सघन जांच के आदेश दिए। भवनों की मजबूती, मरम्मत और सुविधाओं की उपलब्धता की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने चेताया यदि निरीक्षण में जरा भी लापरवाही मिली, तो जिम्मेदार अधिकारी पर तुरंत सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने सूचना तंत्र को मजबूत बनाने और किसी भी खतरे की सूचना तुरंत प्रशासन तक पहुंचाने के लिए पारदर्शी रिपोर्टिंग सिस्टम लागू करने पर जोर दिया। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी एनआईसी कक्ष में मौजूद रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद.. संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार...