आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़बिलासपुरबेलगहना

विश्वकल्याण हेतु रद्राभिषेक  , अरपांचल क्षेत्र में आस्था का केंद्र बना हुआ है श्री सिद्ध बाबा आश्रम सोनसाय नवागाँव…

बेलगहना/बिलासपुर- 21 जुलाई 2025

अरपा नदी के तट पर स्थित श्री सिद्ध बाबा आश्रम सोनसाय नवागाँव जो की परम पूज्य स्वामी श्री सदानंद महाराज जी की चरण धूलि से तीर्थ बना यह आश्रम आज बहुत ही रमणिय दर्शनीय के रूप में स्थित है। गुरु परम्परा के धर्म ध्वज को निरंतर फहराते हुये, पूज्य स्वामी श्री शिवानंद महाराज जी के द्वारा सभी आश्रमों का संचालन किया जा रहा है । श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी के परम सानिध्य में पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न किया गया। पूज्य स्वामी जी के द्वारा भगवान शिव जी का रुद्राभिषेक कर सभी भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन ओम नमः शिवाय पंचाक्षारी का जाप करते हुये,अरपा नदी में विश्व शांति हेतु द्वादश पार्थिव शिवपिंडों का विधिवत पूजा पाठ एवं आरती कर विसर्जन किया गया।माँ अरपा नदी में स्वामी जी के द्वारा दीप दान किया गया। सावन सोमवार होने की वजह से शिव भक्तों का काफी संख्या में भीड़ दिखाई दिए। पूज्य स्वामी जी ने अपने उद्धबोधन में कहा की शिव का आकर शून्य व ज्योति स्वरूप है।हम सभी के अंदर शिव बैठे हैं।बस खुद को मोड़कर अंतर्यात्रा पर जाना होगा। शिव वर्तमान है,उनको पाने के लिए,बस स्वयं को पलटना है।भारतीय होने का अर्थ है,शिव को को जानना।उनके जाने बिना इस लोक को जानना असंभव है।उनकी आराधना से मोक्ष मिलता है। पूजन संपन्न होने के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालु भक्त प्रसाद ग्रहण किए।इस कार्यक्रम में बहुत दूर दूर से श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे जिनमे, प्रबंध समिति के सदस्य रुद्र अग्रवाल, बालमुकुंद पांडे,अजय पटेल, शैलेष गुप्ता,कमलाकांत गुप्ता,बीरेंद बहादुर सिंह, महेन्द्र मिश्रा, विजय मिश्रा, सूपेत उद्देश्य, प्रेम सरटिया, विकास सोनी, पंचराम कश्यप, प्रफुल्ल कुलमित्र. हरीश कुलमित्र, राजेन्द्र श्रीवास,गजराज सिंह पैकरा, सहितआदि अंचलो से श्रद्धालुगण पहुँच,कर पूज्य स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त किए।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मोदी सरकार का वीबीजी राम जी कानून : ग्रामीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम... आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली दौरा: प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण, थानों का निरीक्षण और सशक्त एप के उपयो... रक्तदान है पुण्य का कार्य : 25 लोगों ने किया रक्तदान, 50 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच... मनरेगा बचाओ संग्राम : लोरमी एवं डिंडौरी ब्लॉक कांग्रेस का संयुक्त आंदोलन। लोरमी: ग्राम रैतरा कला में त्रिदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं पर्वत दान महोत्सव संपन्न, 500 क्व... लोरमी: डिंडोल गांव में वी.बी.जी. रामजी योजना के तहत ‘जन जोहार चौपाल’ का आयोजन.. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन: मुंगेली में जागरूकता कार्यक्रमों से गूंजा माह भर, स्कूली ब... मनरेगा बचाओ धरना प्रदर्शन : कांग्रेस कोतरी कॉलेज का NSS सात दिवसीय शिविर सम्पन्न, युवाओं ने चलाए नशा मुक्ति व जागरूकता अभियान एक ही व्यक्ति दो जगह नौकरी करते पकड़ा गया!जिला अस्पताल मुंगेली में जांच के आदेश, बैंक मैनेजर की भूमि...