कोटाक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकबिलासपुरमुंगेलीलोरमीसाइबर क्राइम

दोस्ती में शराब पड़ी महंगी: लोरमी के युवक की बेदम पिटाई करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

लोरमी/कोटा- 10 जुलाई 2025

लोरमी के युवक की बेदम पिटाई एवं गाली-गलौज कर जान से मारने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2025 को एक युवक अपने दोस्त का इलाज कराने बिलासपुर आया था। इलाज के बाद लौटते समय वह कोटा के सोनी ढाबा में खाना खाने रुका, और फिर शराब लेकर लोरमी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे शराब पीने गया। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी राकेश जायसवाल ने पीड़ित से गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी ने शराब की बोतल से पीड़ित के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सलमान अली की रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 341/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 109, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में आरोपी की तलाश शुरू की गई।
गहन प्रयास के बाद आरोपी राकेश जायसवाल 33 वर्ष पिता महेंद्र कुमार जायसवाल निवासी वार्ड क्रमांक 13 निवासी लोरमी, जिला मुंगेली को 07 जुलाई 2025 को लोरमी से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना कोटा के निरीक्षक तोपसिंह नवरंग एवं सहायक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर की भूमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता — 1 माह में 94 गुमशुदा व्यक्तियों का हुआ सकुशल पता पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सुशासन का शंखनाद — विनय साहू मुंगेली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाले आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप... हत्या मामलों की विवेचना पर पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण... मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद.. लोरमी: बूथ क्रमांक 242 डिंडोल में चौपाल के माध्यम से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 13... जेईई मेन में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोतरी के छात्रा रचना का उत्कृष्ट प्रदर्शन...