उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकपुलिस महानिरीक्षकबिलासपुरमुंगेलीसफलतासाइबर क्राइम

लापता नाबालिक 04 बालिकाओं को सिर्फ 08 घंटों में सकुशलता से किया बरामद…

मुंगेली/बिलासपुर- 05 जुलाई 2025

‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत चला रेस्क्यू अभियान, साइबर टीम और थाना बल की संयुक्त कार्यवाही

सिर्फ 8 घंटे में लापता 4 नाबालिक बालिकाएं सकुशल बरामद मुंगेली। ग्राम पेटुलकापा की चार नाबालिक छात्राएं जो गुरुवार, 4 जुलाई को स्कूल से घर लौटते समय अचानक लापता हो गई थीं, उन्हें मुंगेली पुलिस ने महज आठ घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

बिलासपुर बस स्टैंड से मिली सफलता रेस्क्यू टीम का गठन किया गया।टीम ने बिना समय गंवाए सरगांव, पथरिया, बिलासपुर और रायपुर हाइवे तक विस्तृत सर्च अभियान चलाया।
इसी दौरान बिलासपुर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में तैनात टीमों ने विशेष सतर्कता बरतते हुए चारों बालिकाओं को सुरक्षित ढूंढ निकाला।

चारो मासूम बच्चियों के साथ मुंगेली पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम

साइबर सेल की तकनीकी दक्षता ने निभाई अहम भूमिका

इस ऑपरेशन में साइबर सेल प्रभारी  सुशील बंछोर और उनकी टीम की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।
टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग, इलेक्ट्रॉनिक निगरानी जैसे संसाधनों का कुशलता से उपयोग कर संभावित स्थानों का दायरा सीमित किया, जिससे बच्चियों को ट्रेस करना संभव हुआ।

थाना बल रहा मुस्तैद, रातभर चला सर्च ऑपरेशन

रेस्क्यू अभियान में थाना पथरिया और थाना सरगांव की टीमों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस बल ने पूरे अभियान को मानवीय संवेदना और सतर्कता के साथ अंजाम दिया।
बालिकाओं के सकुशल मिलने की खबर परिजनों तक पहुंचते ही माहौल भावुक हो गया। परिवारों की आंखों में आंसू थे – राहत और आभार ।

पुलिस अधीक्षक ने दी टीम को बधाई

पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल ने ऑपरेशन में शामिल समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा,

“यह सिर्फ एक रेस्क्यू नहीं, बल्कि समाज के विश्वास की रक्षा है। पुलिसिंग सिर्फ कानून-व्यवस्था नहीं, मानवता की सेवा भी है।”

‘ऑपरेशन मुस्कान’ ने चार मासूम चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटाई — और समाज के हर उस माता-पिता को भरोसा दिया, जो अपने बच्चों की सुरक्षा में पुलिस को सबसे बड़ा सहारा मानते हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली दौरा: प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण, थानों का निरीक्षण और सशक्त एप के उपयो... रक्तदान है पुण्य का कार्य : 25 लोगों ने किया रक्तदान, 50 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच... मनरेगा बचाओ संग्राम : लोरमी एवं डिंडौरी ब्लॉक कांग्रेस का संयुक्त आंदोलन। लोरमी: ग्राम रैतरा कला में त्रिदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं पर्वत दान महोत्सव संपन्न, 500 क्व... लोरमी: डिंडोल गांव में वी.बी.जी. रामजी योजना के तहत ‘जन जोहार चौपाल’ का आयोजन.. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन: मुंगेली में जागरूकता कार्यक्रमों से गूंजा माह भर, स्कूली ब... मनरेगा बचाओ धरना प्रदर्शन : कांग्रेस कोतरी कॉलेज का NSS सात दिवसीय शिविर सम्पन्न, युवाओं ने चलाए नशा मुक्ति व जागरूकता अभियान एक ही व्यक्ति दो जगह नौकरी करते पकड़ा गया!जिला अस्पताल मुंगेली में जांच के आदेश, बैंक मैनेजर की भूमि... हमारा संस्कार और विचार भारतीय होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव...