कलेक्टरखनिज विभागछत्तीसगढ़मुंगेली

अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती: चन्दरगढ़ी और टेंगनागढ़ में जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त…

मुंगेली, 22 जून 2025 – कलेक्टर कुन्दन कुमार के सख्त निर्देशों के तहत जिले में अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज पथरिया विकासखंड के ग्राम चन्दरगढ़ी एवं टेंगनागढ़ में अवैध रूप से मुरुम और रेत का उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन एवं दो ट्रैक्टर को पकड़ा गया। प्रशासनिक टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में मौके पर ही संबंधित मशीनरी को जब्त करते हुए थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।
कलेक्टर के निर्देश पर आगे की विधिवत कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पथरिया एसडीएम श्री अजय शतरंज ने बताया कि खनिज के अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष