क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीहिन्दू संगठन

10 गौवंशों पर कुल्हाड़ी से हमला की खबर निकली अपवाह…

29 अप्रैल 2025

दिनांक 26.04.2025 को ग्राम झझपुरी, थाना लोरमी के एक गौवंश की अज्ञात द्वारा किया गया घायल

पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भापुसे) के निर्देशन में थाना लोरमी में एक गाय को चोंट पहुंचाने वाले अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना लोरमी ग्राम झझपुरी के 10 गौवंशों पर कुल्हाड़ी से हमला की खबर निकली अपवाह दिनांक 26.04.2025 को प्रार्थी राजा राम साहू निवासी ग्राम झझपुरी थाना लोरमी उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी गाय चरने के लिये गांव के आस-पास खेत-खलिहान में गयी थी, जिसका पैर अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़ दिया गया, जिसका पता सार्वजनिक स्थल से ग्राम कोटवार के मुनादी के माध्यम से दिनांक 24.04.2025 को पता चला कि गांव में और भी अन्य व्यक्तियों से पूछने पर व गाय मालिकों के द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर ग्रामवासियों का कथन लेने उपरांत अज्ञात आरोपी के विरूद्ध दिनांक 28.04.2025 को थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 166/2025 धारा 325 बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रार्थी एवं गांव के अन्य लोगों से पूछताछ करने पर बताया गया कि प्रार्थी राजाराम साहू के एक गाय को चोंट पहुंचाया गया है गांव के अन्य गौवंशो किसी प्रकार का चोंट नहीं पहुंचाया गया है। पूर्व में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकाशित खबर भ्रामक एवं निराधार है। प्रकाशित खबर में सत्यता नहीं पाया गया। आम लोगों से अपील है कि इस तरह की भ्रामक खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं देवें एवं सोशल मीडिया में पोस्ट करने से बचें। थाना में पंजीबद्ध अपराध के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी जारी है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
विश्व साइकिल दिवस पर मुंगेली पुलिस ने निकाली साइकिल रैली, फिटनेस के प्रति किया जागरूक.. सुशासन तिहार 2026: राम्हेपुर में कल लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, स्वनिधि योजना पंजीयन सहित मिलेगी कई... जल जीवन मिशन की सुस्त रफ्तार से ग्रामीण बेहाल, पांच साल बाद भी ‘हर घर नल से जल’ सपना अधूरा.. “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण सुशासन तिहार में विकास की सौगात: कोदवामहंत को मिला विद्युत सब स्टेशन, पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्र... ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह... हादसा या कुछ और? संदिग्ध जख्म ने बढ़ाया रहस्य, पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा गया शव.. वनांचल गांव पहुंचे डिप्टी सीएम, जनचौपाल में सुनीं समस्याएं और दी विकास की गारंटी.. कुएं में गिरी महिला, सामाजिक कार्यकर्ता ने मौत के मुंह से निकाला बाहर छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी: विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी चलाते दिखे उप मुख्यमंत्री अरुण साव