आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावरायपुरलोरमी

शनिदेव की दृष्टि में कोई राजा और रंक नहीं, सब एक समान हैं : डिप्टी सीएम अरुण साव…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी विधानसभा के मोहतरा तेली गांव में शनिदेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल

शनिदेव की भक्ति से अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की मिलती हैं शक्ति, जीवन की बढ़ाएं होती है दूर : डिप्टी सीएम अरुण साव

लोरमी 06 अप्रैल 2025-  श्री शनिदेव न्याय के देवता हैं। वे कर्म के अनुसार फल देते हैं। जो जैसे कर्म करता है, वैसा ही फल शनिदेव प्रदान करते हैं। उनकी दृष्टि से कोई राजा नहीं, कोई रंक नहीं, सब एक समान हैं। यह बात उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोरमी विधानसभा के मोहतरा तेली गांव में कही।

उप मुख्यमंत्री श्री साव शनिवार को मोहतरा तेली में श्री शनिदेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। इस समारोह में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे। इस अवसर पर सभी ने भक्ति भाव से शनिदेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री साव ने कहा कि, चैत्र नवरात्रि अष्टमी के पावन अवसर पर गांव में भव्य शनिदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। मंदिर के निर्माण में सभी का योगदान रहता है। इसके लिए पूरे ग्रामवासी को बहुत बहुत बधाई है।

श्री साव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, जो भक्त सच्चे मन से श्री शनिदेव की पूजा करता है, उसमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की शक्ति उत्पन्न होती है। वे जीवन की बाधाओं को दूर कर मार्ग प्रशस्त करते हैं। शनिदेव ने रावण को भी दंड दिया, और श्रीराम के सेवक हनुमान को अपने हृदय से लगाया। शनिदेव ने स्वयं कहा है कि जो हनुमान का भक्त है, वह मुझसे निर्भय है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, सनातन परंपरा आज दुनिया की परंपरा है। महाकुंभ में 60 करोड़ से ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया है। ऐसे व्यवस्था कही नहीं हो सकती है। लेकिन हमारे धर्म को झुकाने का प्रयास किया गया। कई मंदिरों को तोड़ा गया। अयोध्या में 5 सौ साल बाद श्री राम मंदिर का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि, भगवान राम हमारे भांचा है, इसलिए छत्तीसगढ़ में भांचा का पैर छूते हैं।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लोरमी नगर पालिका के अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा जी, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवी भास्कर जी, डॉ अशोक जायसवाल जी, सरपंच श्रीमती प्रेमी चित्ररंजन साहू जी, श्री गुरमीत सलूजा जी, श्री धनीराम यादव जी, मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप जी, श्री राजेश साहू जी, श्रीमती अनिता साहू जी, श्री विनय साहू जी, श्री रामेश्वर बंजारे जी, श्रीमती पूर्णिमा साहू जी, श्री महेंद्र खत्री जी, श्री प्रदीप साहू जी, श्री घनश्याम खत्री जी, श्री कोमल साहू जी, सरपंच बोड़तरा श्री नारंग जायसवाल जी निरंजन साहू जी, श्री सुशील यादव जी राजेंद्र साहू, श्री महानंद जायसवाल जी, श्री रामनिहोरा कश्यप जी,श्री मेला राम साहू जी, गजेंद्र जायसवाल जी, अन्य जनप्रतिनिधि शनिदेव मंदिर समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page

BREAKING
युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के शहादत दिवस पर शहर बिलासपुर युवा का... डिप्टी सीएम अरुण साव को शिवसेना बिलासपुर ने शिक्षा विभाग अंतर्गत विभिन्न मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन.... नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की स्थिति सुधारने से दुर्घटनाओं में होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता ह... पार्षद के घर और बॉडी में लगी भीषड़ आग…,आग लगने का कारण अज्ञात। लूट के 11 माह से फरार आरोपी को लोरमी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया.. सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के मैनेजर ने जन लोक अदालत को बनाया मजाक... थाना लोरमी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर लगातार ताबड़तोड कार्यवाही जारी.. आनन्द किशोर यादव के कब्जे से 7.830 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 70,470 रूपये एवं एक नग मोबाईल ... राजीव मिश्रा के कब्जे से 8.640 बल्क लीटर शराब परिवहन करते पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड प... तोखन साहू ने बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में जनसमस्याओं का लिया संज्ञान, सुशासन तिहार में हुए शामिल..