छत्तीसगढ़प्रदेश कांग्रेस कमेटीभिलाई विधायक देवेंद्र यादवमुंगेलीराजनीतीरायपुर

यादव समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव…

मुंगेली 24 मार्च 2025

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव समाज द्वारा आयोजित निर्वाचित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में विगतदिनों मुंगेली पहुँचे। इस दौरान मुंगेली यादव समाज के लोगों ने गर्मजोशी के साथ आतिशबाजी करते हुए डीजे, बजा गाजे पटाखे के साथ उनका स्वागत किया और कांग्रेस कमेटी महामंत्री संजय यादव के नेतृत्व में बाइक रैली निकालकर जगह-जगह विधायक यादव का स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पुराना बस स्टैंड स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल भवन पहुँचे। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया।
विधायक यादव ने सभी निर्वाचित पदाधिकारी को बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अध्यक्षता संजय यादव उपाध्यक्ष पांचो राज यादव महासमिति जिला महामंत्री काग्रेंस कमेटी मुंगेली के उपस्थित में पांच राज यादव महासमिति व राज समिति का शपथग्रहण एवं समाज से विजयी जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य पार्षद सरपंच पंच एवं समाज के वरिष्ठ लोगों का सम्मान किया गया।

समाज ने अपनी मेहनत, कर्मठता और संकल्प शक्ति से समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान- विधायक यादव विधायक देवेंद्र यादव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यादव समाज गरीब परिवार किसानो के दुख- सुख में हर पल उनके साथ देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यादव समाज का इतिहास बहुत परिश्रम और पशुपालन से जुड़ा रहा है। गाय-भैंस पालन, दुग्ध उत्पादन और कृषि से जुड़ा रहा है। प्राचीन काल में, यादवों का मुख्य व्यवसाय पशुपालन और कृषि था, और वे श्रीकृष्ण के समय से ही गोपालन में निपुण माने जाते आ रहे हैं। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि समाज ने अपनी मेहनत, कर्मठता और संकल्प शक्ति से समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। आज भी यादव समाज विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रहे है, चाहे वह राजनीति हो, शिक्षा हो, व्यापार हो या फिर अन्य कोई पेशा जो समाज के लिए गर्व की बात है।

समाज शिक्षा एवं व्यापार पर अधिक जोर देने की आवश्यकता – संजय यादव

कांग्रेस कमेटी की महामंत्री संजय यादव ने कहा यादव समाज शिक्षा एवं व्यापार पर अधिक जोर देने की बात कहीं। ताकि हमारे समाज का उत्थान तेजी से हो सके। यादव समाज बहुत ही सरल सहज है और हर वर्ग समाज को हमेशा साथ लेकर चलते है। इस अवसर पर कवर्धा से संतोंष भक्कु यादव, दुजराम यादव, वीरू यादव,
बिलासपुर से- शिवकुमार यादव, सचिव सुचना विभाग छ. ग. अमित यादव , अनिल यादव, कोटा गनियारि से – दिनेश यादव अधिवक्ता , लोरमी से- जेपी यादव, लखन यादव पू्र्व सरपंच विरेन्द्र यादव पू्र्व जनपद सदस्य, कृष्णा यादव पू्र्व सरपंच, मनहरण यादव, पू्र्व सरपंच, डॉ दुर्गा यादव,
नवागढ़ राज से- देवान जुल्लु यादव, प्रेम लाल यादव, अमर यादव, गौटेया , परदेशी यादव, बिजईपुर राज से – देवान बड़कु यादव, पंडरिया से – संतोंष यादव पू्र्व सरपंच , मुक्कु यादव, परसादी यादव, पू्र्व सरपंच जरहागाँव से – विनय यादव, मकराल यादव ,सतीश यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से अश्वनी यादव, जनपद सदस्य कुण्डा, किशोर यादव, जनपद सदस्य पथरिया, श्रीमती गीता यादव, जनपद सदस्य मुंगेली
सुरज यादव, पार्षद मुंगेली गोविंद यादव सरपंच गौर कापा राजकुमार यादव सरपंच प्रतापपुर ओमकार यादव सरपंच छींनभोग हेमराम सरपंच लक्ष्नपुर दिलेश्वर यादव सरपंच ढबाहा शपथ लेते हुए पांच राज यादव महा समीति अध्यक्ष धनीराम यादव मुंगेली, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती बिन्दु यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव उपाध्यक्ष संजय यादव, मुंगेली मनहरण यादव , महासचिव- बिहारी यादव, सचिव दिलीप यादव, कोषाध्यक्ष रूपचंद यादव, राजनीति कमेटी अध्यक्ष अशोक यादव, शिक्षा कमिटी अध्यक्ष संतोंष यादव, संगठन मंत्री अजय यादव जी पुतकी, टेकलाल यादव जी , नरेंद्र यादव, मिडिया प्रभारी- घनश्याम यादव,
राज समिति अध्यक्ष – मोतीराम यादव, लोरमी राज अध्यक्ष- रामजी यादव, बिजईपुर राज, अध्यक्ष -दिपक यादव कवर्धा राज, अध्यक्ष- मनोज यादव, पंडरिया राज, अध्यक्ष- महेन्द्र यादव नवागढ़ राज मुंगेली, कार्यवाहक अध्यक्ष- बालाराम यादव,उपाध्यक्ष- तीरीथ यादव, भोलाराम यादव, संजय यादव, कोहडिया
सचिव विरेन्द्र यादव,कोषाध्यक्ष- सनत यादव, मिडिया प्रभारी – राजेश यादव,
विधायक माननीय देवेंद्र यादव, मुंगेली आगमन पर जगह- जगह स्वागत ग्राम पड़रभठ्ठा, धपई, चिलहुला , शिवपुर कॉलेज, पड़ाव चौक मुंगेली में किया गया। उसके पश्चात मंच कार्यक्रम में पांच राज यादव महा समीति के अध्यक्ष – धनीराम यादव मुंगेली समाज के सैकड़ों युवा के साथ में पगड़ी, मिमेन्टो ,गमछा , पुष्पमाला, श्रीफल गुलाल से भव्य स्वागत किया गया। मंच संचालन – अशोक यादव कवि के द्वारा किया गया। आभार व्यक्त मोतीराम यादव अध्यक्ष लोरमी राज द्वारा किया गया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्दे... गंगा दशहरा महोत्सव : सेवा, सत्संग और आत्मिक जागरण का भव्य द्विदिवसीय आयोजन वनग्राम तिलई डबरा की असहाय पार्वती बैगा परिवार की मदद को आगे आए दानदाता.. सेप्टिक टैंक विवाद बना मारपीट: कोतवाली पुलिस ने चार को दबोचा.. अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी क्षेत्र के 15 हाईस्कूल भवनों के लिए 2 करोड़ 49 लाख की स्वीकृति... ऑपरेशन मुस्कान के तहत चिल्फी पुलिस ने नाबालिग बालिका को किया बरामद, आरोपी जेल भेजा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर, नेताओं ने सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी… लोरमी–ग़ौरकापा में भक्तिमय वातावरण, आज धूमधाम से मनाया जाएगा श्री शनि जन्मोत्सव... वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद निधि से डब्बा वितरण.. लालपुर पुलिस की कार्रवाई — कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार