कलेक्टरखनिज विभागछत्तीसगढ़मुंगेलीसरगांव पथरिया

सरगांव क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 01 हाइवा और 10 ट्रैक्टर जप्त…

मुंगेली, 22 मार्च 2025 –

कलेक्टर  राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सरगांव क्षेत्र में दबिश देकर रेत का अवैध परिवहन करते हुए 01 हाइवा और 10 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। इन सभी वाहनों को थाना सरगांव में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है और संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर ने कहा है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासनिक टीम लगातार सक्रिय है। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला खनिज अधिकारी ज्योति मिश्रा ने बताया कि विभिन्न स्थानों से सूचना प्राप्त होने पर टीम ने सरगांव क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान हाइवा-सीजी 11-बीई-3111 (चालक: विष्णु साहू), ट्रैक्टर-सीजी 11-एआर-8703 (चालक: छन्नू ध्रुव), सीजी 28-एच-9967 (चालक: सुंदर लाल ध्रुव), सीजी 28-एल-7426 (चालक: अश्वनी कौशल), सोनालिका सोल्ड (चालक: लोकेश महिलांग), सीजी 10-डी-6248 (चालक: लक्की साहू), सीजी 28-ई-3654 (चालक: रमेश साहू), सीजी 31-ए-2866 (चालक: बहोरिक निषाद), सीजी 10-बीआर-3337 (चालक: गोपाल निषाद), सीजी 28-आर-1706 (चालक: मुकेश निषाद) और सीजी 28-पी-2690 (चालक: हेमंत साहू) वाहन द्वारा अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए गए। संयुक्त टीम द्वारा मौके पर ही वाहनों को रोककर जब्त कर लिया गया। सभी वाहन अब सरगांव थाना में पुलिस अभिरक्षा में हैं और खनिज अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि संयुक्त टीम द्वारा खनिज के अवैध खनन और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष