केंद्रीय राज्यमंत्रीखास खबरछत्तीसगढ़तोखन साहूनई दिल्लीभारतीय जनता पार्टी

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से सौजन्य मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना..

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने केन्द्रीय रेलवे मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी से मुलाकात कर विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की।

नई दिल्ली, 20 मार्च 2025

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से सौजन्य मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह और लेखक श्री उज्जवल पटनी भी उपस्थित रहे।

श्री तोखन साहू ने केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी से भी मुलाकात की और शहरी बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने तथा औद्योगिक विकास में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में सतत शहरीकरण, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और औद्योगिक विकास को आधुनिक शहरों की नींव बताया गया। ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए शहरी विकास और भारी उद्योगों के बीच समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा, श्री तोखन साहू ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात की और छत्तीसगढ़ में रेलवे अवसंरचना के विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने बिलासपुर जोन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, 2028 मिशन पर मिला मार्गदर्... डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर... होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर । Mungeli district में ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3.81 लाख की जब्ती.. आईजी रामगोपाल गर्ग का मुंगेली में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न... डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजू... जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी ... संत भगवंत दर्शन मेला : हनुमानगढ़ी आश्रम कुरुवार में पूज्य स्वामी जी का मंगलमय पदार्पण, भव्य स्वागत क... ग्राम चेचानडीह में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए सहभागी