केंद्रीय राज्यमंत्रीकेंद्रीय रेल मंत्रीछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावतोखन साहूभारतीय जनता पार्टीराजनीती

बिलासपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू.

बिलासपुर छत्तीसगढ़ – 28 फ़रवरी 2025

बिलासपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती पुजा विधानी एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में आज आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ दीं

बिलासपुर में बुद्धिजीवी एवं व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू

भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर द्वारा आयोजित बुद्धिजीवी एवं व्यापारी सम्मेलन में आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने यूनियन बजट पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे राष्ट्र के आर्थिक विकास, व्यापारिक प्रगति और सामाजिक उत्थान के लिए ऐतिहासिक बताया।

श्री साहू ने कहा कि यह बजट व्यापारियों, उद्यमियों और आम नागरिकों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है और देश को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में और मजबूत करेगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रेम शुक्ला ने भी अपने विचार रखे और बजट की दूरदर्शी नीतियों पर प्रकाश डाला।

यूनियन बजट पर प्रेस वार्ता में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू
आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर द्वारा आयोजित यूनियन बजट प्रेस वार्ता में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बजट की प्रमुख घोषणाओं को देश के आर्थिक विकास और आम जनता के हित में बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देने के साथ बुनियादी ढांचे, रोजगार, और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देगा।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने बजट की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और इसे गरीब, किसान, युवा व महिलाओं के लिए लाभकारी बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बजट को दूरदर्शी और समावेशी बताते हुए इसकी सराहना की।

सीएमडी कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू

बिलासपुर – केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज बिलासपुर के सीएमडी कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्री साहू ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप... हत्या मामलों की विवेचना पर पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण... मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद.. लोरमी: बूथ क्रमांक 242 डिंडोल में चौपाल के माध्यम से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 13... जेईई मेन में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोतरी के छात्रा रचना का उत्कृष्ट प्रदर्शन... कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण : “आवेदन फेंकने की बात पूरी तरह निराधार” रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत चौकी जूनापारा क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ऑपरेशन तलाश में 08 गुम इंसान बरामद, अवैध लकड़ी का...