कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमी

कृषकों के कृषि भूमि पहचान पत्र निर्माण शिविर का एसडीएम लोरमी ने किया निरीक्षण..

लोरमी (मुंगेली) 28 फरवरी 2025-

कलेक्टर  राहुल देव के निर्देशानुसार एग्रीस्टेक परियोजना के तहत कृषकों का कृषि भूमि पहचान पत्र निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी एवम् नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश सोनी ने ग्राम अमलडीही, सारीसताल और झाफल झिरवन में आयोजित शिविरों का निरीक्षण कर कृषि भूमि पहचान पत्र निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी पात्र कृषकों के पहचान पत्र शीघ्रता से बनाने के निर्देश दिए।
एसडीएम अजीत पुजारी ने बताया कि कृषक पंजीयन प्रणाली पारदर्शिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ कृषि अनुदान, बीमा और अन्य सहायता योजनाओं की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। यह प्रणाली किसानों के लिए एक डिजिटल डेटाबेस तैयार करेगी, जिससे उनके कृषि अभिलेखों का डिजिटलीकरण होगा और बार-बार केवाईसी कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। गौरतलब है कि इस परियोजना का उद्देश्य पूरे देश में कृषि भू-स्वामियों का एक व्यापक और एकीकृत पंजीकरण तैयार करना है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंच सके। कृषक अपना पंजीयन स्वयं, स्थानीय युवा, सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) या पटवारी के माध्यम से करा सकते हैं। कृषक बी1 (भू-अधिकार पत्र), खसरा, ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर के साथ अपनी कृषि भूमि की डिजिटल पहचान पत्र बनवा सकते हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप... हत्या मामलों की विवेचना पर पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण... मुंगेली पुलिस ने नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में फरार स्थायी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद.. लोरमी: बूथ क्रमांक 242 डिंडोल में चौपाल के माध्यम से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 13... जेईई मेन में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोतरी के छात्रा रचना का उत्कृष्ट प्रदर्शन... कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण : “आवेदन फेंकने की बात पूरी तरह निराधार” रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत चौकी जूनापारा क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ऑपरेशन तलाश में 08 गुम इंसान बरामद, अवैध लकड़ी का...